फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: स्नैपचैट पर युवती को प्रेमजाल में फंसाकर दुष्कर्म, अश्लील वीडियो बनाकर किया ब्लैकमेल

Tue, 18 Nov 2025 02:43 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। स्नैपचैट पर दोस्ती कर युवती को पड़ोसी मोहल्ले की युवक ने प्रेमजाल में फंसा लिया। शादी का झांसा देकर उसके साथ दुष्कर्म किया। युवती का अश्लील वीडियो व फोटो बना लिए और ब्लैकमेल करके 15 तोला सोने के आभूषण मंगाकर बेच दिए। आरोपी के शादी करने से मुकरने पर युवती ने तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन


यह मामला नगर कोतवाली क्षेत्र के एक मोहल्ले का है। मोहल्ला निवासी कारोबारी की बेटी की स्नैपचेट चलाती है। पड़ोसी मोहल्ले के रहने वाले युवक से डेढ़ साल पहले युवती को दोस्ती की रिक्वेस्ट भेजी थी जिसके बाद दोनों में बात होने लगी। दोनों ने मोबाइल नंबर भी शेयर कर लिए। आरोप है कि युवक ने युवती को शादी का झांसा देकर मिलने के लिए बुला लिया और उसके साथ दुष्कर्म किया। इस दौरान अश्लील वीडियो बना लिया और बाद में सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी देकर ब्लैकमेल करने लगा।
आरोपी ने युवती को धमका कर घर से करीब 15 तोला सोने के जेवरात भी मंगवा लिए और उन्हें बेच दिया। जब युवती शादी का दबाव बनाया तो उसने जल्दी ही करने की बात कही और टालमटोल करने लगा। अब उसने शादी से मना कर दिया है। लिहाजा, रविवार को युवती ने कोतवाली में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। सीओ सिटी शक्ति सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें