नौगांवा सादात। पिछले दिनों यूपी पुलिस में सिपाही के पद पर भर्ती में नापतोल व नॉर्मलाइजेशन के नाम पर 39 हजार रुपये हड़प लिए गए। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
नौगांवा सादात थानाक्षेत्र के दाउद सराय में टीकम सिंह का परिवार रहता है। उनके बेटे मनोज कुमार यूपी पुलिस की तैयारी कर रहे हैं। उनकी मुलाकात रजबपुर थानाक्षेत्र के शकरपुर गांव निवासी नीटू कुमार से हुई। आरोप है कि पुलिस में सिपाही पद पर भर्ती में नापतोल व नॉर्मलाइजेशन के नाम पर नीटू कुमार में 39 हजार रुपये ठग लिए जबकि उसने काम नहीं होने पर सारे पैसे वापस होने की बात कही थी।
पीड़ित मनोज कुमार ने रुपये का ऑनलाइन ट्रांजेक्शन किया था। बीते अप्रैल माह से मनोज कुमार अपने रुपये मांग रहे हैं, बावजूद इसके नीटू सिंह टालमटोल कर रहा है। सीओ अवधभान भदोरिया ने बताया कि मामले में नीटू कुमार के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।