फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: लिफ्ट लेकर बैठा युवक बाइक ले भागा, रिपोर्ट दर्ज

Sun, 03 May 2026 12:24 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
विज्ञापन
विज्ञापन
कैलसा (अमरोहा)। लिफ्ट लेकर बैठा युवक फैक्टरी कर्मी की बाइक लेकर भाग गया। मामले में पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। क्षेत्र में लगे सीसीटीवी कैमरे खंगाले जा रहे हैं।
विज्ञापन

देहात क्षेत्र के गांव पृथ्वीपुर कलां निवासी वीर सिंह 31 मार्च को लोदीपुर स्थित एक फैक्टरी में काम करने के बाद शाम करीब छह बजे बाइक से घर लौट रहे थे। कैलसा-पाकबड़ा रोड स्थित मैरिज हॉल के पास एक करीब 30 वर्षीय युवक ने उन्हें रोका और रामहट गांव अड्डा तक जाने के लिए लिफ्ट मांगी। वीर सिंह ने उसे बाइक पर बैठा लिया। रास्ते में उक्त युवक बातचीत करता रहा और पीड़ित के गांव के कुछ परिचित लोगों के नाम लेकर खुद को जानकार बताने लगा, जिससे पीड़ित को उस पर शक नहीं हुआ। रामहट अड्डे के पास मोडीजट रोड पर स्थित करतार सिंह किराना स्टोर पर वीर सिंह सामान लेने के लिए रुके। इस दौरान उन्होंने बाइक में चाबी लगी छोड़ दी। जब वह दुकान से सामान लेकर बाहर आए तो देखा कि उनकी बाइक वहां से गायब थी। आसपास तलाश करने पर भी बाइक नहीं मिली। इस दौरान पीड़ित वीर सिंह ने शोर मचाया, लेकिन आरोपी मौके से भागने में सफल रहा। सीओ अवधभान भदोरिया ने बताया कि मामले में प्राथमिकी दर्ज कर जांच की जा रही है। जल्दी ही आरोपी को पकड़ लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें