फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: पत्नी को लेने ससुराल जा रहे बाइक सवार युवक की हादसे में मौत

Thu, 26 Mar 2026 12:05 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
विज्ञापन
विज्ञापन
उझारी। क्षेत्र में ढबारसी मार्ग पर गंगा एक्सप्रेस वे के अंडर पास के नीचे ट्रक की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत हो गई। मौत की सूचना से परिजनों में शोक व्याप्त है। पुलिस कानूनी कार्रवाई कर रही है।
विज्ञापन

क्षेत्र के ग्राम निरयावली भूड़ में राहुल कुमार (30) का परिवार रहता है, राहुल मजदूरी करके परिवार का पालन पोषण करता था। राहुल की पत्नी काजल अपने मायके के ग्राम हैबतपुर थाना कोतवाली हसनपुर में रुकी हुई थी। बुधवार दोपहर को राहुल कुमार अपनी पत्नी को बुलाने के लिए बाइक पर सवार होकर ससुराल जा रहा था। उझारी बुरावली रोड पर पहुंचने पर एक तेज रफ्तार ट्रक ने उसकी बाइक को टक्कर मार दी। इस हादसे में राहुल की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। राहुल अपने पांच भाइयों में तीसरे नंबर पर था। उसके परिवार में पत्नी काजल, मां ज्ञानवती और तीन साल का बेटा मयंक हैं। हादसे के बाद परिवार में दुख का माहौल है।थाना अध्यक्ष विकास सहरावत ने बताया कि ट्रक चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें