फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: बहन के घर जा रहे युवक की अपने ही ट्रैक्टर से दबकर मौत

Thu, 26 Dec 2024 12:28 PM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
विज्ञापन
गजरौला के दरियापुर खादर में ट्रैक्टर ट्राॅली के नीचे युवक के दबकर मौत की खबर पर एकत्र भीड़। स्र - फोटो : वीडियो ग्रैब
विज्ञापन
गजरौला (अमरोहा)।
विज्ञापन

हसनपुर क्षेत्र के रुखालू गांव निवासी दिनेश (35) की अपने ही ट्रैक्टर के नीचे दबकर मौत हो गई। हादसा बुधवार सुबह करीब 11 बजे दरियापुर खादर गांव के पास तिराहा पर हुआ। वह बहन के घर कुदैनी गन्ना लेने जा रहा था।
सूचना पर पहुंचे परिजनों ने अज्ञात वाहन से हादसा होने आरोप लगाते हुए शव उठाने का विरोध किया। हालांकि, पुलिस ने समझाकर उन्हें शांत किया और शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
विज्ञापन

सीओ श्वेताभ भास्कर ने बताया कि रुखालू गांव निवासी दिनेश कुमार की बहन मीना की शादी क्षेत्र के ही कुदैनी गांव निवासी चंदर से हुई है। उधर, रुखालू निवासी एक युवक ने कुदैनी में गन्ने की खेती की है। बुधवार सुबह दिनेश ट्रैक्टर-ट्रॉली लेकर बहन के गांव कुदैनी आ रहे थे। वह सुबह करीब 11 बजे दरियापुर खादर गांव के सामने गंगा तट बांध के ढाल से ट्रैक्टर-ट्रॉली उतार रहा था। अचानक ट्रैक्टर का अगला पहिया निकल गया, जिससे ट्रैक्टर-ट्रॉली अनियंत्रित होकर बराबर में खंदक में पलट गई।
दिनेश ट्रैक्टर के नीचे दब गए। उधर, ट्रैक्टर-टॉली के खंदक में गिरने की आवाज सुन आसपास के लोग दौड़कर मौके पर पहुंचे और दिनेश को ट्रैक्टर के नीचे से निकाला। ग्रामीण उसे लेकर निजी चिकित्सक के पास ले गए, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंचे परिजन शव को लेकर घटनास्थल पर पहुंचे और शव को मौके पर ले गए। उन्होंने किसी अज्ञात वाहन पर हादसा करने का आरोप लगाया और शव को उठाने से मना कर दिया।
विज्ञापन

बराबर में खाद-बीज की दुकान पर लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज खंगालने को कहा। जिससे यह पता चल सके कि किसी ने हादसा तो नहीं किया। मगर कैमरा बंद पाया गया। पुलिस ने उनको समझा कर शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा। सीओ ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

शहीदी सभा में अभिभावक प्रतियोगिता के दौरान विजेता प्रतिभागी को सम्मानित करते गणमान्य। संवाद- फोटो : अंबाला दिल्ली नेशनल हाइवे स्थित निर्माणाधीन शहीदी स्माकर। संवाद

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें