तहसील बार चुनाव की प्रक्रिया चल रही है। अध्यक्ष व महासचिव पद पर चुनाव होना है। दोनों पदों पर दो-दो प्रत्याशी मैदान में हैं। 30 दिसंबर को मतदान होना है। इसके लिए प्रत्याशियों ने मतदाताओं से जनसंपर्क करना शुरू कर दिया है। बार चुनाव में कुल 150 मतदाता है।
तहसील बार चुनाव 2025 की कार्यकारिणी के चुनाव के लिए अध्यक्ष पद पर गजेंद्र सिंह व चंद्रसेन अग्रवाल और महासचिव पद के लिए राजीव कुमार शर्मा व मदन कुमार ने बीच चुनाव होना है। जबकि, अन्य पदों पर एक-एक नामांकन होने से उनका निर्विरोध चुना जाना तय है। इनमें वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद के लिए ओमपाल सिंह, कनिष्ठ उपाध्यक्ष के लिए मोहम्मद नावेद, कोषाध्यक्ष के लिए उदल सिंह, उप सचिव प्रशासन के लिए संजय सिंह, उप सचिव प्रकाशन के लिए कुलदीप कुमार, उप सचिव पुस्तकालय पर तीरथ सिंह, वरिष्ठ सदस्य के लिए रवि शंकर शर्मा एवं संजय सिंह और कनिष्ठ सदस्य के लिए संजीव कुमार, नुसरत अली, संदीप कुमार का निर्विरोध निर्वाचित होना तय हो गया है। 30 दिसंबर को मतदान होगा। वोट के लिए प्रत्याशियों ने मतदाताओं से संपर्क करना शुरू कर दिया है।
आलराउंडर अंबाला छावनी निवासी युवा कप्तान युवराज- फोटो : संवाद