फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: कूड़ा डालने जा रही महिला सांड़ के हमले में घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। आदमपुर क्षेत्र में छुट्टा पशुओं का आतंक नहीं थम रहा है। चारपाई पर सोते समय महिला को पटककर मारने की घटना को लोग अभी भुला भी नहीं पाए थे, कि अब कूड़ा डालने जा रही महिला पर सांड़ ने हमला कर दिया। ग्रामीणों ने किसी तरह सांड़ को भगाया और घायल महिला को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

घटना आदमपुर के गांव सिमथला की है। गांव निवासी जुल्फिकार की पत्नी हिना शुक्रवार सुबह घर की साफ-सफाई करने के बाद कूड़ा फेंकने के लिए जा रही थीं। रास्ते में पीछे से आए सांड़ ने महिला पर हमला कर दिया। महिला ने शोर मचाया तो आसपास के लोग दौड़कर पहुंचे और किसी तरह सांड़ को भगाया। इसके बाद घायल महिला को रहरा के निजी चिकित्सक के यहां भर्ती कराया गया, जहां महिला की हालत गंभीर बताई जा रही है। एसडीएम पुष्करनाथ चौधरी ने बताया कि अभियान चलाकर हिंसक पशुओं को पकड़वाया जाएगा।

घटना से ग्रामीणों में रोष, छुट्टा पशुओं को पकड़वाने की मांग दोहराई
आदमपुर। सिमथला में सांड़ द्वारा महिला पर किए गए हमले से ग्रामीण व किसान यूनियन के पदाधिकारियों में रोष है। गांव निवासी भाकियू टिकैत के ब्लॉक अध्यक्ष टीटू त्यागी ने बताया कि आए दिन हिंसक पशु लोगों की जान ले रहे हैं और प्रशासन हवा हवाई अभियान चलाकर औपचारिकता पूरी कर रहे हैं। दो चार दिन अभियान चलाकर बंद कर दिया जाता है। क्षेत्र में भारी तादाद में हिंसक पशु घूम रहे हैं। अकेले गांव सिमथला में 500 से अधिक पशु छुट्टा घूम रहे हैं। जिनमें सैकड़ों से अधिक हिंसक पशु हैं। प्रशासन से मांग करने के बाद भी हिंसक पशुओं को पकड़वाकर गोशाला नहीं भिजवाया जा सका है। उन्होंने चेतावनी दी कि है कि यदि शीघ्र ही हिंसक पशुओं को नहीं पकड़वाया गया तो आंदोलन को बाध्य होना पड़ेगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें