फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: हाईवे पर खड़े ट्रक में घुसा परचून से लदा ट्रक, चालक की जान गई

विज्ञापन
विज्ञापन
रजबपुर (अमरोहा)। हाईवे किनारे खड़े खराब ट्रक में पीछे से परचून लदा ट्रक घुस गया। हादसे में रामपुर निवासी परचून लदे ट्रक चालक अर्जुन सिंह (30) की मौत हो गई। जबकि, क्लीनर घायल हो गया। पुलिस ने मामले में रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

ट्रक चालक अर्जुन सिंह रामपुर जिले के शहजाद नगर थाना क्षेत्र के मिर्जापुर गांव निवासी पोपी सिंह के बेटे थे। तीन भाइयों में दूसरे नंबर के अर्जुन ट्रक चालक थे। उनके पिता पोपी सिंह पीआरडी के जवान हैं। मंगलवार सुबह अर्जुन ट्रक में परचून का सामान भरकर दिल्ली से रुद्रपुर जा रहे थे। उनके ट्रक पर रामपुर के अजीतपुर निवासी फैजान क्लीनर है। सुबह करीब 5:30 बजे जैसे ही ट्रक रजबपुर क्षेत्र में झनकपुरी के पास पहुंचा, तो हाईवे किनारे खड़े खराब ट्रक में पीछे से घुस गया। जिसे पिछले ट्रक का केबिन क्षतिग्रस्त हो गया। जिसमें अर्जुन व क्लीनर फैजान फंस गए।
कुछ ही देर में लोगों की भीड़ जुट गई। हाईवे पर जाम की स्थिति हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से केबिन में फंसे अर्जुन व फैजान को निकाला। दोनों को गजरौला के सीएचसी में भर्ती कराया, जहां डॉक्टरों ने अर्जुन को मृत कर दिया। जबकि, क्लीनर को हायर सेंटर के लिए रेफर कर दिया। सीओ सिटी अरुण कुमार ने बताया कि मामले में परिजनों की तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज की गई है। पोस्टमार्टम के बाद परिजन अर्जुन के शव को घर ले गए।
विज्ञापन

छह बच्चों के सिर से उठा पिता का साया
अर्जुन के परिवार में पिता पोपी सिंह, माता रामश्री, पत्नी पूजा देवी और तीन बेटी व तीन बेटे हैं। अर्जुन के बड़े भाई शेर सिंह और छोटे भाई रोहित हैं। अर्जुन की मौत के बाद छह बच्चों के सिर के पिता का साया उठ गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें