फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: नानक नंगली में एक परिवार को दी पलायन की चेतावनी, चस्पा किए पोस्टर

Thu, 12 Oct 2023 01:14 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
विज्ञापन
विज्ञापन
नौगावां सादात। चार माह पूर्व गांव नानक नंगली में हुए सांप्रदायिक तनाव के मामले में अब एक पक्ष के लोगों ने गांव से पलायन करने की चेतावनी दी है। यही नहीं उन्होंने मकानों के बाहर पलायन संबंधी पोस्टर भी चस्पा किए। उन्होंने पुलिस और प्रशासन की कार्यशैली पर सवाल खड़े किए। मंदिर की जमीन को कुर्क करने की आशंका जताई है। नामजद आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई न करने पर नाराजगी जताई। इसकी सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों से वार्ता की। उन्हाेंने कार्रवाई का आश्वासन देते हुए चस्पा पोस्टर उतरवाए।
विज्ञापन

छह जून 2023 की शाम धर्मस्थल का निर्माण कराते हुए एक वर्ग के लोग पूजा-पाठ शुरू कर रहे थे। तभी दूसे पक्ष के लोगों ने पुलिस को फोन कर मामले की जानकारी दी। पुलिस के सामने ही दोनों पक्षों के बीच पथराव के साथ फायरिंग भी हुई। घटना में बुजुर्ग फूलवती समेत छह से अधिक लोग घायल हुए। मौके पर पहुंचे अधिकारियों ने हालात संभाले थे। मामले में एक पक्ष के सत्यवीर सिंह की ओर से दूसरे पक्ष के नामजद और अज्ञात समेत 115 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया था। बाद में दूसरे वर्ग की ओर से न्यायालय के आदेश पर एक वर्ग के नामजद और अज्ञात समेत 101 लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया गया था। करीब एक महीने पहले एक वर्ग के लोगों ने एसपी ऑफिस कर विरोध प्रदर्शन किया। उन्होंने आरोपियों गिरफ्तार नहीं करने का आरोप लगाया था। बुधवार को एक पक्ष ने मंदिर की जमीन को प्रशासन द्वारा कुर्क करने की आशंका और आरोपियों की गिरफ्तारी न होने से नाराज होकर गांव से पलायन की धमकी दे दी। सत्यवीर सिंह के नेतृत्व में घरों के बाहर पलायन और उत्पीड़न संबंधी पोस्टर भी चस्पा कर दिए। इसकी भनक लगते ही थाने की पुलिस गांव में पहुंच गई और परिवारों से वार्ता की। इंस्पेक्टर राजेश तिवारी ने उनसे वार्ता करते हुए कार्रवाई का आश्वासन दिया और मंदिर की जमीन के संबंध में प्रशासनिक अधिकारियों से वार्ता करने की बात कही। उन्होंने ग्रामीणों को आश्वस्त करते हुए घरों के बाहर लगे पोस्टर भी हटवा दिए।

एसपी कुंवर अनुपम सिंह ने कहा कि नानक नंगली गांव के कई महीने पहले विवाद हुआ था। कई लोगों को जेल भेजा गया। सभी के खिलाफ गैंगस्टर की कार्रवाई की जा रही है। गांव में पीएसी तैनात है। पूरी तरह माहौल शांत है। बुधवार को कुछ लोगों में फिर से माहौल खराब करने की कोशिश की थी। मीडिया में छाने के लिए तूल देने की कोशिश की गई है। इसलिए उन्हें शख्त हिदायत दी गई है। माहौल खराब करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा -कुंवर अनुपम सिंह, एसपी अमरोहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें