फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: आस्था की डुबकी लगाने को उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब

Thu, 30 Jan 2025 02:26 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
विज्ञापन
मौनी अमावस्या पर ब्रजघाट गंगा में स्नान करते श्रद्धालु। संवाद
विज्ञापन
गजरौला (अमरोहा)।
विज्ञापन

मौनी अमावस्या पर गंगा घाटों पर श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। श्रद्धालुओं ने ब्रजघाट व तिगरी गंगा में आस्था की डुबकी लगाई। कड़ाके की सर्दी और कोहरे के बावजूद दोनों स्थानों पर स्नान के लिए श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ा। गंगा में डुबकी लगाने के बाद श्रद्धालुओं ने धार्मिक अनुष्ठान कराए। पुरोहितों को दान दक्षिणा देकर तृप्त किया।
विज्ञापन

बुधवार को मौनी अमावस्या पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु स्नान के लिए गंगा घाटों पर पहुंच गए। दोनों स्थानों पर श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ा। सूरज की किरण निकलने से पहले ही हर-हर गंगे के उद्घोष संग पतित पावनी में स्नान किया। गंगा में डुबकी लगाने के बाद जल धारा में आचमन किया। पतित पावनी में फूल, प्रसाद अर्पित किए। गंगा मैया से घर परिवार में सुख समृद्धि की कामना की। गंगा किनारे धार्मिक अनुष्ठान कराए। दोनों स्थानों पर तड़के शुरू हुआ स्नान का क्रम शाम तक जारी रहा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें