फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: गोली लगने से घायल प्रधान के आरोपों की निष्पक्ष जांच कराने की मांग

Thu, 30 Jan 2025 02:26 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। इब्राहिमपुर के ग्राम प्रधान अत्यंत कुमार के गोली लगने के मामले में नया मोड़ आ गया है। आरोपी पक्ष ने ग्राम प्रधान द्वारा लगाए गए आरोपों की निष्पक्ष जांच करने की मांग की है। कहा कि पुरानी रंजिश के चलते फंसाने की कोशिश की जा रही है।
विज्ञापन

बुधवार को इब्राहिमपुर के ग्रामीण कलक्ट्रेट पहुंचे। डीएम निधि गुप्ता वत्स को पत्र देकर बताया कि ग्राम प्रधान अत्यंत कुमार गोली मारने का झूठा मुकदमा दर्ज कराकर फंसाने का प्रयास कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि 24 जनवरी की शाम पांच बजे गांव के रहने वाले विनोद कुमार पशुओं का चारा लेने खेत पर गए थे। इस दौरान ग्राम प्रधान अत्यंत कुमार और उसका भाई ऋषि राज उनके खेत पर आया। इस दौरान अत्यंत कुमार और उसके भाई ऋषिपाल ने विनोद को अकेला देखकर उसके साथ मारपीट की। विनोद कुमार ने अपने फोन से डायल 112 पुलिस को मौके पर बुलाया था। मौके पर पहुंची पुलिस ने वीडियो भी बनाई थी।
इस दौरान पुलिस विनोद कुमार को अपनी कार में बैठा चौकी लेकर गई थी। ग्राम प्रधान अपनी बाइक से चाैकी पहुंचा था। पुलिस ने दोनों को बैठा लिया था लेकिन, कुछ समय बाद ग्राम प्रधान को छोड़ दिया गया। विनोद कुमार चौकी में 9:30 बजे तक बैठाए रखा। इसके बाद पुलिस ने जलालपुर गांव के रहने वाले कृष्णपाल और जयवीर के साथ विनोद को भेजा। जैसे ही विनोद अपने घर आए तभी पता चला कि ग्राम प्रधान ने गोली मारने की रिपोर्ट लिखवाई है। आरोप है कि ग्राम प्रधान अत्यंत कुमार की ओर से गोली लगने की घटना पांच बजे दिखाई गई है। आरोपी पक्ष ने मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की। इस दौरान कविता, चमन, पूनम, चंद्रा, कमलेश, राजेंद्र, विमल, सुमेर, सुरेश, सीमा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें