सहपाठी ने परिजनों के साथ मिलकर कक्षा नौ के चार छात्रों को दौड़ाकर पीटा। आरोपियों ने एक छात्र की कनपटी पर तमंचा भी लगा दिया। भीड़ जुटने पर आरोपी वहां से भाग निकले। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। हासमपुर गांव निवासी किसान संजीव कुमार का बेटा कांठ रोड स्थित एक निजी स्कूलों में कक्षा नौ में पढ़ता है। उसके साथ तीन दोस्त भी पढ़ते हैं। उनकी कक्षा में दूसरे वर्ग का छात्र भी पढ़ता है। उसका कक्षा के ही छात्रों से विवाद हो गया था। जिसे प्रधानाचार्य व छात्र के परिजनों को बुलाकर समझौता कर दिया गया था। आरोप है कि छुट्टी के बाद जैसे ही चारों छात्र बाहर निकले तभी दूसरे समाज के छात्र ने अपने परिजनों और 10 अज्ञात लोगों के साथ मिलकर छात्रों को रोक लिया।
उनकी लाठी डंडों से पिटाई की। जान से मारने की धमकी दी। इतना ही नहीं एक व्यक्ति ने छात्र की कनपटी पर तमंचा लगा दिया। घटना से छात्र सहमे हुए हैं। सीओ सिटी अरुण कुमार ने बताया कि मामले में आरोपियों का खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
सोनीपत में डिडौली के मैकेनिक को गैराज में बंधक बनाकर पीटा
डिडौली (अमरोहा)। कोतवाली क्षेत्र के गांव सैंतली के मैकेनिक को सोनीपत में दबंगों ने गैराज में बंधक बनाकर पीटा। बामुश्किल उनके चंगुल छूट कर आए मैकेनिक ने परिजनों को घटना की जानकारी दी। परिजनों ने उसे इलाज के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया है।
डिडौली कोतवाली क्षेत्र के गांव सैंतली निवासी किसान जाकिर का बेटा फैसल डेढ़ वर्ष से सोनीपत स्थित बालगढ़ क्षेत्र में महेंद्र गाड़ी की गैराज में मैकेनिक का काम करता था। तीन महीने पहले उसने गैराज से नौकरी छोड़ दी और गांव आ गया। अब तीन दिन पहले वह नई नौकरी की तलाश में सोनीपत में ही गांव के ही साथी शमशाद के पास पहुंचा। आरोप है कि यहां गैराज के चार लोगों ने उसे बंधक बनाकर बुरी तरह पीटा। बुधवार की रात में मौका पाकर वह उनके चुंगल से छूटकर घर आया। उसने अपने साथ हुई मारपीट की घटना के बारे में परिजनों को बताया। परिजनों ने उसे इलाज के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया है। आरोप है कि मामले में पुलिस कार्रवाई नहीं की है।