फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाईटेंशन लाइन के तारों से निकली चिंगारी, तीन किसानों का 90 बीघा गन्ना जलकर राख

विज्ञापन
नौगांवा सादात के भैड़ा भरतपुर में आग में जला गन्ना। - फोटो : JPNAGAR
विज्ञापन
नौगांवा सादात। खेत से गुजर रहे हाईटेंशन लाइन के जर्जर तारों से निकली चिंगारी से तीन किसानों का 90 बीघा गन्ना जलकर राख हो गया। इसके साथ ही किसानों के अरमान भी राख हो गए। मौके पर पहुंचे दमकल कर्मियों ने ग्रामीणों की मदद से कड़ी मशक्कत कर आग पर काबू पाया। साल भर की कमाई राख होता देखकर किसान बदहवास हो गए। पीड़ित किसानों ने एफआईआर दर्ज कराकर मुआवजे की मांग की है।
विज्ञापन

यह घटना नौगांवा सादात थानाक्षेत्र के गांव भैड़ा भरतपुर में राजवीर सिंह का परिवार रहता है। उनके खेत के ऊपर से हाईटेंशन लाइन गुजर रही है। बिजली के तार जर्जर और ढीले हैं। इस संबंध में किसान राजवीर सिंह ने कई बार विभागीय अधिकारियों से शिकायत भी की थी। लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। बुधवार की सुबह करीब ग्यारह बजे अचानक तारों से निकली चिंगारी गन्ने के खेत में गिर पड़ी। चिंगारी से भड़की आग ने थोड़ी ही देर में विकराल रूप धारण कर लिया। कुछ ही देर में आग की लपटें आसमान छूने लगीं। अग्निकांड में राजवीर सिंह का 70 बीघा, महावीर सिंह का 7 बीघा, यशपाल सिंह का दस बीघा गन्ना जलकर राख हो गया। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंच गई। दमकल कर्मियों ने ग्रामीणों के सहयोग से पानी की बौछार कर कड़ी मशक्कत से आग पर काबू पाया। पीड़ित किसान राजवीर सिंह ने बताया कि बिजली विभाग की लापरवाही के कारण तीनों किसानों का करीब 20 लाख रुपये का नुकसान हुआ है। लिहाजा इसका मुआवजा दिया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें