फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमरोहा : 2.64 लाख किसानों के खातों में आए 52.8 करोड़

Thu, 20 Nov 2025 02:02 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। जिले के 2.64 लाख किसानों को किसान सम्मान निधि के तहत बुधवार को 21वीं किस्त जारी कर दी गई। इसके तहत किसानों के खाते में 52.8 करोड़ रुपये जारी किए गए। बुधवार को इस मौके पर जगह-जगह कार्यक्रमों का आयोजन कर प्रधानमंत्री का संबोधन भी सुना गया। गजरौला के कृषि विज्ञान केंद्र में आयोजित कार्यक्रम में विधायक राजीव तरारा ने किसानों को मिनी बीज किट का वितरण भी किया।
विज्ञापन

केंद्र सरकार की किसान सम्मान निधि योजना के तहत किसानों के खातों में तिमाही दो-दो हजार रुपये डीबीटी के माध्यम से भेजे जाते हैं। बुधवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कार्यक्रम के तहत सभी किसानों के खातों में सम्मान निधि की 21वीं किस्त भेजी। इस मौके हर ब्लॉक में कार्यक्रम का आयोजन कर उनका संबोधन भी सुना गया। गजरौला के कृषि विज्ञान केंद्र पर आयोजित हुए कार्यक्रम में विधायक तरारा ने कहा कि प्रधानमंत्री व प्रदेश में मुख्यमंत्री के नेतृत्व में किसान आज खुशहाल हो रहा है। किसानों की तरक्की के लिए प्रदेश मे कई योजनाएं चलाई जा रही हैं।
इस मौके पर जिले के 2.64 लाख किसानों के खातों में डीबीटी के माध्यम से सम्मान निधि की राशि भेजी गई। इस दौरान विधायक ने किसानों को सरसों व आलू के बीज का वितरण भी किया। उन्होंने दस किसानों को सरसों की मिनी बीज किट व पांच किसानों को आलू का बीज प्रदान किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कृषि उपनिदेशक डॉ. राम प्रवेश ने किसानों से खेतों में पराली न जलाने की अपील भी की। कहा कि पराली जलाते पकड़े जाने पर जुर्माने की कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने बताया कि मंगलवार को ही पराली जलाते पकड़े जाने पर एक किसान पर जुर्माने की कार्रवाई की गई है। इस अवसर पर कृषि विज्ञान केंद्र के प्रभारी वैज्ञानिक डॉ. एके मिश्रा, डॉ. प्राची पटेल, डॉ. अमित तोमर, डॉ. एसपी सिंह इत्यादि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें