फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमरोहा में एक अरब से पार पहुंची चंदन की लकड़ी की कीमत, पांच गिरफ्तार

Mon, 10 Aug 2020 04:56 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अमरोहा
विज्ञापन
छापामारी... - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

अमरोहा में तस्करी के लिए लाई गई चंदन की लकड़ी की कीमत एक अरब से ऊपर पहुंच गई है। पुलिस लगातार कार्रवाई कर रही है। पुलिस ने देर रात चंदन की तस्करी करने वालों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है। 

विज्ञापन


पुलिस सूत्रों के मुताबिक पांच लोगों को नामजद किया गया है। वहीं गोदाम से कई क्विंटल चंदन की लकड़ी निकली है। रविवार को दिल्ली क्राइम ब्रांच के साथ अमरोहा पुलिस ने कार्रवाई की थी। रविवार रात दस बजे तक चंदन की पचास क्विंटल लकड़ी बरामद की गई थी। जिसकी कीमत पचास करोड़ बताई गई थी। उसके बाद आज और लकड़ी मिली है।

आपको बता दें कि रविवार को दिल्ली क्राइम ब्रांच की टीम और अमरोहा पुलिस ने शहर के मोहल्ला हाशमी नगर स्थित गोदाम में छापा मारकर भारी मात्रा में चंदन की लकड़ी और खैर की लकड़ी का बुरादा बरामद किया है। 
विज्ञापन


रविवार शाम तक आलीशान बिल्डिंग में बने गोदाम से बरामद लकड़ी की कीमत 50 करोड़ पहुंच गई थी। मौके से पांच लोगों गिरफ्तार किया था। दोपहर बाद से शुरू हुई कार्रवाई रात तक जारी थी। जिसके बाद आज सुबह चंदन की लकड़ी की कीमत एक अरब से ऊपर पहुंच गई। कहा जा रहा है कि चंदन की इन लकड़ियों की सप्लाई चीन, जापान सहित कई देशों में की जाती थी।

विज्ञापन

आलीशान हवेली की शक्ल के दो मंजिला गोदाम में तलाशी के दौरान लाल चंदन, सफेद चंदन और खैर की लकड़ी बरामद हुई। लकड़ी से बने गिफ्ट आइटम भी मिले। गोदाम में लकड़ी से भरे बोरे और गत्ते के कार्टन मिले। लकड़ी काटने की मशीनें और बुरादे से भरे बोरे मिले।

दिल्ली की टीम में शामिल सदस्य
दिल्ली क्राइम ब्रांच की टीम के इंस्पेक्टर पंकज अरोड़ा, एसआई लक्ष्मण सिंह, सिपाही विनोद कुमार, योगेंद्र सिंह, कांस्टेबल अनिल कुमार और अमित सिंह सहित पांच अन्य। 

दिल्ली क्राइम ब्रांच टीम एक आरोपी को पकड़ने के लिए अमरोहा आई थी। उनके साथ अमरोहा पुलिस ने कई ठिकानों पर छापा मारा। इसमें एक गोदाम से चंदन की लकड़ी बरामद की है। खैर की लकड़ी और बुरादा भी मिला है। वन विभाग ने बरामद लकड़ी की कीमत पचास करोड़ बताई है।
- डा. विपिन ताडा, एसपी 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें