फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: 34 स्कूलों में फर्नीचर को मिले 45 लाख

Thu, 19 Dec 2024 01:17 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा।
विज्ञापन

नए साल के मौके पर जिले के 34 परिषदीय स्कूलों में फर्नीचर की सौगात मिलेगी। साथ ही इन स्कूलों के बच्चों को सर्द मौसम में फर्श पर बैठने से निजात मिलेगी। फर्नीचर खरीद के लिए 45.94 लाख रुपए खर्च किए जाएंगे।
जिले में 1266 परिषदीय स्कूलों में एक लाख से अधिक बच्चे शिक्षा ग्रहण करते हैं। बच्चों को अच्छी शिक्षा एवं सुविधाएं देने के लिए सरकार हर साल करोड़ों रुपये का बजट जारी करती है, लेकिन इसके बाद भी बच्चों को बेहतर व मूलभूत सुविधाएं नहीं मिल पाती हैं। जिलेभर में 129 परिषदीय स्कूल अभी भी ऐसे हैं, जहां बच्चे फर्श पर बैठकर शिक्षा लेते हैं। लेकिन, अब जल्द ही 34 स्कूलाें में बच्चों को फर्श पर बैठने से छुटकारा मिल सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

नए साल पर बच्चों को डेस्क बेंच की सौगात मिलेगी। इसके लिए 45.94 लाख रुपये का बजट खर्च किया जाएगा। बेसिक शिक्षा विभाग के जिला समन्वयक निर्माण सतवीर सिंह ने बताया कि जल्द ही स्कूलों में फर्नीचर की व्यवस्था पूरी करने के लिए टेंडर की प्रक्रिया को पूरा किया जाएगा। इसके बाद बाकी बचे स्कूलों में भी फर्नीचर की व्यवस्था के लिए प्रयास किए जाएंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें