अमरोहा। मुजफ्फरनगर में भारतीय किसान यूनियन टिकट गुट की महापंचायत शामिल होने के लिए जनपद के सैकड़ों किसानों ने कूंच किया। जिसे लेकर स्थानीय प्रशासन में खलबली मची रही। नौगांवा सादात के बिजनौर बॉडर्र सहित कई स्थानों पर पुलिस तैनात रही।
नए तीनों कृषि कानूनों के विरोध में रविवार को मुजफ्फरनगर में किसान महापंचायत आयोजित हुई। जिसके चलते पिछले कई दिनों से संगठन से जुड़े किसान गांव-गांव पहुंचकर किसानों से महापंचायत में पहुंचने की अपील कर रहे थे। इसलिए रविवार को किसानों को मुजफ्फरनगर कूंच प्रस्तावित था। रविवार की सुबह से किसन मुजफ्फरनगर के लिए निकल पड़े। जिसके लेकर जिला प्रशासन सकर्त रहा। सुरक्षा के लिहाज से नौगांवा सादात के बिजनौर बॉर्डर सहित तमात चैक पोस्टों पर पुलिस तैनात की गई। पुलिस ने शांति के साथ किसानों को गंतव्य के लिए चलता किया। वहीं जिला प्रशासन के मुताबिक जनपद के 400 से अधिक किसान मुजफ्फरनगर के लिए निकले थे।