अमरोहा। सरकार एवं प्रशासन के मना करने के बावजूद भी खनन माफिया मानने को तैयार नहीं है। बिना परमिशन के अवैध खनन कर रहे हैं। जिसमें सरकार को काफी नुकसान हो रहा है। पुलिस ने राजस्व टीम के साथ अवैध खनन को लेकर छापे मारी करते हुए मौके से चार ट्रैक्टर ट्राली और एक जेसीबी को कब्जे में कर सीज कर दिया। जिससे खनन माफिया में खलबली मच गई है।
आदमपुर थाना क्षेत्र से जुड़ा है। जहां अवैध खनन माफिया पर पुलिस ने शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। सोमवार को ढबारसी के नजदीक खनन की जानकारी मिलने पर उप निरीक्षक धर्मेंद्र सिंह सिपाही राहुल, दिनेश राजस्व टीम से लेखपाल अमित त्यागी और लेखपाल प्रमोद कुमार की टीम मौके पर पहुंची। उन्होंने खनन को रुकवा दिया। जेसीबी सहित चार ट्रैक्टर ट्रॉली को कब्जे में कर थाने ले आए। थाना प्रभारी राजकुमार सरोज ने बताया अवैध खनन के मामले में कार ट्रैक्टर ट्राली एवं एक जेसीबी को मौके से कब्ज में करने के बाद सीज कर दिया गया है। इसकी रिपोर्ट खनन अधिकारी को भेज दी गई है।