फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

30 आशाओं ने एएनएम बनने के लिए किया आवेदन

विज्ञापन
विज्ञापन
इंटर पास और स्वास्थ्य विभाग में पांच साल तक अपनी सेवाएं देने वाली आशाओं को एएनएम बना कर उनकी पदोन्नति की जाएगी। गजरौला सीएचसी क्षेत्र में प्रमोशन पाने के लिए 30 आशाओं ने आवेदन करते हुए फार्म भी भर दिए हैं।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग ने आशाओं को एएनएम के रूप में पदोन्नति देने का फैसला लिया है। मगर इसके लिए कुछ मानक भी तय किए हैं। एक तो आशा का इंटर पास होना अनिवार्य है। दूसरे उसे स्वास्थ्य विभाग में अपनी सेवाएं देते हुए पांच साल होना जरूरी है। गजरौला सीएचसी क्षेत्र में 254 आशाएं हैं। जिनमें 100 आशाएं हाई स्कूल तक पढ़ी लिखी हैं। बाकी इंटर पास हैं। मगर इनमें आधी आशाओं को स्वास्थ्य विभाग में काम करते हुए पांच साल नहीं हुए हैं। इस कारण करीब 80 आशाओं को ही एएनएम के रूप में पदोन्नत किया जाएगा। चिकित्सा अधीक्षक डॉ.योगेंद्र सिंह ने पुष्टि करते हुए कहा कि इंटर पास और पांच साल से काम कर रहीं आशाओं का प्रमोशन किया जा रहा है। गजरौला सीएचसी क्षेत्र की 30 आशाओं ने प्रमोशन के लिए आवेदन किया है। उनके फार्म शासन को भेज दिए गए हैं। अन्य आशाओं से भी जल्द ही आवेदन फार्म भरकर देने को कहा है। जिससे उनके आवेदन शासन को भेजे जा सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें