अमरोहा ब्लाक से प्रधान व सदस्य पद पर उपचुनाव कराने के लिए रवाना होती पोलिंग पार्टी।
- फोटो : JPNAGAR
जिले की रिक्त दो ग्राम पंचायतों में ग्राम प्रधान के लिए मतदान 20 दिसंबर को होगा। नूरपुर खुर्द और मिट्ठेपुर कला में सुबह आठ से शाम पांच बजे तक वोट डाल सकते हैं। इसके लिए तैयारी पूरी कर ली गई है। पुलिस बल मतदान केंद्र और गांव में मुस्तैद रहेगा।
रविवार शाम को पोलिंग पार्टी मतदान केंद्र में पहुंच गई। उन्होंने मतपत्र और अन्य प्रपत्रों का मिलान किया। निर्वाचन और सहायक निर्वाचन अधिकारियों ने मतदान केंद्र का निरीक्षण किया। पोलिंग पार्टियों से निष्पक्षता के साथ चुनाव संपन्न कराने को कहा।
सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी कल्लू सिंह ने बताया कि अमरोहा ब्लॉक के मिट्ठेपुर कला और हसनपुर के नूरपुर खुर्द में ग्राम प्रधान के लिए मतदान होंगे। मिट्ठेपुर कला में 17 और नूरपुर खुर्द में चार प्रत्याशी चुनावी मैदान में है। उन्होंने बताया कि दोनों ग्राम पंचायतों में पांच मतदेय स्थल हैं।
उन्होंने बताया कि रविवार को दोपहर में ब्लॉक कार्यालय परिसर से मतदान पार्टी रवाना हुई। शाम को मतदान केंद्र में पहुंच गई। पीठासीन अधिकारी और पोलिंग पार्टियों को पारदर्शी के साथ चुनाव संपन्न कराने को कहा गया है। मतदान की समाप्ति के बाद बैलेट बॉक्स ब्लॉक कार्यालय परिसर में जमा किया जाएंगे। उसकी सुरक्षा के लिए पुलिस बल तैनात रहेगा। उन्होंने कहा कि विवाद करने वालों के खिलाफ पुलिस बल कार्रवाई करेगा।
सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी कल्लू सिंह ने बताया कि मतगणना 21 दिसंबर को होगी। अमरोहा और हसनपुर ब्लॉक परिसर में सुबह आठ बजे से मतों की गिनती होगी। इसके लिए कर्मचारियों की तैनाती कर दी गई है।