फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: शव रखकर सड़क जाम करने में 28 पर रिपोर्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
सैदनगली। ट्रैक्टर से कुचलकर युवक की हत्या का आरोप लगाते हुए दमगड़ी के ग्रामीणों ने बृहस्पतिवार की दोपहर को सैदनगली थाने के सामने सड़क पर शव रखकर जाम लगा दिया था। जाम लगाना ग्रामीणों को भारी पड़ गया। दरोगा की तहरीर पर 16 को नामजद करते हुए 28 लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के गांव दमगड़ी निवासी भूरे के बेटे मुकेश (18) का शव गांव के पास बुधवार की शाम रास्ते में खून से लथपथ मिला था। पुलिस ने इस हादसा मानते हुए शव पोस्टमार्टम को भेजा था।
बृहस्पतिवार की दोपहर को पोस्टमार्टम के बाद शव वापस लाते समय ग्रामीणों और परिजनों ने सैदनगली थाने के बाहर सड़क पर शव रखकर जाम लगा दिया था। उन्होंने गांव के ही एक व्यक्ति पर युवक की हत्या करने का आरोप लगाया था। जाम से काफी देरतक यातायात बाधित रहा था।
विज्ञापन

पुलिस ने मामले में गांव के ही ट्रैक्टर चालक आकाश के खिलाफ हत्या की प्राथमिकी दर्ज कर ली थी, हालांकि जाम लगाना भी ग्रामीणों को भारी पड़ गया।
थाना प्रभारी विकास सहरावत ने बताया कि दरोगा अरूण गिरी की तहरीर पर सड़क पर जाम लगाकर यातायात बाधित करने व सरकारी कार्य में बाधा डालने के मामले में गुड्डू, राजकुमार, रजनी, जसपाल, नेकपाल, गुरुवचन, कविता, राजेन्द्र, विपिन, सुरेन्द्र, सतपाल, राजीव, मुनीराम, सुखदेव निवासी गांव दमगढी को नामजद व 12 अज्ञात समेत 28 लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें