हसनपुर पुलिस गिरफ्त में पच्चीस हजार का इनामी।
- फोटो : HASANPUR
हसनपुर। लूट का आरोपी और 25 हजार रुपये का इनामी गैंगस्टर को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया।
करीब दो माह पहले संभल मार्ग पर कालाखेड़ा चीनी मिल के नजदीक किसानों से दो लाख रुपये की लूटने के मामले में सौ सिंह निवासी गंगाचोली के खिलाफ लूट का मुकदमा दर्ज किया गया था। इसमें उसके साथ ही भी शामिल थे। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार करके जेल भेज दिया था। इसके बाद कोरोना के दौर में जमानत होने पर वह बाहर आ गया था। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक संजय तोमर ने बताया कि आपराधिक मामलों में लिप्त होने पर सौ सिंह और उसके साथियों पर गैंगस्टर एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया। इस पर 25 हजार का इनाम घोषित किया गया था।
गुरुवार की रात को कस्बा चौकी इंचार्ज लवनीस चौधरी ने मुखबिर की सूचना पर इनामी सौ सिंह को गिरफ्तार कर लिया। उसके पास से चाकू बरामद किया गया है। न्यायालय में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया।