फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चोरी की बाइक के साथ 25 हजार का इनामी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। हसनपुर पुलिस ने चोरी की बाइक से साथ 25 हजार के इनामी बदमाश को गिरफ्तार कर लिया। उसके कब्जे से तमंचा और कारतूस बरामद हुए। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर जेल भेज दिया।
विज्ञापन

एसपी पूनम ने बताया कि अपराध नियंत्रण के लिए चलाए जा रहे अभियान के दौरान सीओ हसनपुर श्रेष्ठा ठाकुर के निर्देशन में हसनपुर कोतवाली पुलिस ने अतरासी रोड हसनपुर से गुलशेर निवासी बावनखेड़ी हॉल निवासी मोहल्ला रेतिया चमुंडा मंदिर के पास गढ़ मुक्तेश्वर जनपद हापुड़ को गिरफ्तार कर लिया। उसके कब्जे से चोरी की एक बाइक और तमंचा व कारतूस बरामद हुए। एसपी के मुताबिक गुलशेर मूलरूप से हसनपुर के बावनखेड़ी गांव का रहने वाला है। वह हसनपुर कोतवाली से वाहन चोरी के मामले में वांछित चल रहा था। आरोपी पर मेरठ, हापुड़ और अमरोहा में दस मुकदमे दर्ज हैं। आरोपी गिरफ्तारी पर 25 हजार रुपये का इनाम घोषित था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें