अमरोहा। वैक्सीनेशन के चलते शनिवार को जनपद के 17 बूथों पर टीकाकरण हुआ। कुल 2613 लोगों ने कोरोना से बचाव की दूसरी डोज लगवाई। सभी बूथों पर 2000 का लक्ष्य रखा गया था। लक्ष्य से अधिक लोगों ने टीका लगवाया है।
मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ संजय अग्रवाल ने बताया कि शनिवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गजरौला, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र धनौरा, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र हसनपुर, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रहरा, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नौगांवा सादात, मुन्नी देवी हॉस्पिटल, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अमरोहा और जिला अस्पताल सहित 17 बूथों पर टीकाकरण कराया गया है। इसमें 2000 का लक्ष्य रखा गया था। लेकिन लक्ष्य से अधिक 2482 लोगों ने टीका लगवाया है। शनिवार को केवल दूसरी डोज लगाई गई थी।