फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: आयकर देने वाली 22 महिलाएं ले रहीं विधवा पेंशन का लाभ

विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। सरकार की निराश्रित (विधवा) पेंशन योजना में पात्रता को लेकर बड़ा मामला सामने आया है। जनपद में 22 ऐसी महिलाएं चिह्नित हुई हैं, जो आयकरदाता होने के बावजूद विधवा पेंशन का लाभ ले रही हैं। इनकी सूची सत्यापन के लिए आयकर विभाग को भेजी गई है लेकिन अभी तक रिपोर्ट नहीं मिली है। जांच रिपोर्ट आने के बाद उसे शासन को भेजा जाएगा।
विज्ञापन

जनपद में वर्तमान में 40760 महिलाएं निराश्रित पेंशन योजना का लाभ प्राप्त कर रही हैं। सरकार की ओर से प्रत्येक पात्र महिला को प्रतिमाह एक हजार रुपये की पेंशन सीधे बैंक खाते में भेजी जाती है। हाल ही में प्रदेश स्तर पर नियोजन विभाग द्वारा कराई गई जांच में प्रदेश भर में 7077 ऐसी महिलाएं सामने आईं, जिन्होंने आयकर रिटर्न दाखिल किया था, लेकिन इसके बावजूद वह विधवा पेंशन का लाभ ले रही थीं।
अमरोहा जिले में ऐसी 22 महिलाओं की पहचान हुई है। शासन से सूची प्राप्त होने के बाद जिला प्रोबेशन विभाग ने जांच प्रक्रिया शुरू की, लेकिन मामला आयकर विभाग से संबंधित होने के कारण विभाग ने स्वयं जांच कराने में असमर्थता जताई। जिला प्रोबेशन अधिकारी आरके सिंह ने इस संबंध में डीएम को अवगत कराया और आयकर विभाग से जांच कराने की आवश्यकता बताई।
विज्ञापन

....
अभी आयकरदाता 22 महिलाओं की सत्यापन रिपोर्ट आयकर विभाग से नहीं मिली है। आयकर विभाग की जांच रिपोर्ट प्राप्त होने के बाद ही यह स्पष्ट हो सकेगा कि संबंधित महिलाएं पेंशन की पात्र हैं या नहीं। जांच रिपोर्ट शासन को भेजी जाएगी। उसके बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी। आरके सिंह,जिला प्रोबेशन अधिकारी
विज्ञापन

...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें