अमरोहा। वैक्सीनेशन के चलते शनिवार को जनपद के 17 बूथों पर टीकाकरण हुआ। कुल 2035 लोगों ने कोरोना बचाव का दूसरा टीका लगवाया। सभी बूथों पर 1700 का लक्ष्य रखा गया था। पहली बार लक्ष्य से अधिक लोगों ने टीका की दूसरी डोज लगवाई है।
मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ संजय अग्रवाल ने बताया कि शनिवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गजरौला, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र धनौरा, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र हसनपुर, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रहरा, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नौगांवा सादात, मुन्नी देवी हॉस्पिटल, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अमरोहा और जिला अस्पताल सहित 17 बूथों पर टीकाकरण कराया गया है। इसमें 1700 हजार का लक्ष्य रखा गया था। लेकिन लक्ष्य से अधिक 2035 लोगों ने दूसरा टीका लगवाया है।