मंडी धनौरा। राम मंदिर निर्माण के लिए आगामी नौ दिसंबर को दिल्ली में होने वाली धर्म संसद की सफलता के लिए बृहस्पतिवार की देर शाम विश्व हिंदू परिषद के नेतृत्व में भाजपा व हिंदू संगठनों का जुलूस निकाला गया।
जुलूस में शामिल भाजपा विधायक राजीव तरारा ने कहा कि अब राम मंदिर का निर्माण होकर रहेगा। जुलूस में शामिल लोग रामलला हम आएंगे मंदिर भव्य बनाएंगे के नारे लगा रहे थे। राम मंदिर से शुरू हुए जुलूस में काफी संख्या में स्त्री-पुरुष शामिल थे।
विहिप के जिलाध्यक्ष चंद्रशेखर गर्ग ने कहा कि सरकार को तत्काल लोगों की भावनाओं का सम्मान करते हुए राम मंदिर के लिए बिल लाना चाहिए। भाजपा विधायक राजीव तरारा ने कहा कि हर हिंदू की भावना मंदिर के साथ है।