गजरौला। उत्तर प्रदेश वॉलीबाल एसोसिएशन के तत्वावधान में केएसके एकेडमी में चल रही 67वीं यूपी राज्य स्तरीय वालीबॉल चैंपियनशिप के तीसरे टीमों ने अपने मैच जीतकर क्वार्टर फाइनल में जगह बनाई।
प्रतियोगिता के तीसरे पुरुष वर्ग के मुकाबलों में मिर्जापुर को बहराइच ने 25-18, 25-19 से, लखीमपुर ने मऊ को 25-17, 25-11 से, प्रतापगढ़ ने चित्रकूट को 25-0, 25-0 से वाकओवर में, गाजीपुर ने बाराबंकी को 25-07, 25-15 से से पराजित किया। महिला वर्ग में गाजियाबाद ने फिरोजाबाद को 25-03, 25-05 से, हरदोई को जौनपुर ने 25-10, 25-12 से, झाँसी को मथुरा ने 25-0 25-0 से हराकर अपने-अपने लीग मैच जीत लिए ।
अगले राउंड में खेलते हुए प्रीक्वार्टर फाइनल मैच में बिजनौर ने सहारनपुर को 25-13, 25-21 से, मेरठ ने लखीमपुर को 25-11, 25-17 से, मुजफ्फरनगर ने मथुरा को 25-17, 25-14 से ,वाराणसी ने मुरादाबाद को 25-23, 25-20 से, बहराइच ने प्रतापगढ़ को 25-12 ,25-19 से, संभल ने कानपुर देहात को 25-17, 25-16 से और गजीपुर ने जौनपुर को 25-23, 25-20, 31-29 से कड़े मुकाबले में हराकर क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया । वही महिला वर्ग क्वाटर फाइनल में मुरादाबाद ने मिर्जापुर को 25-04, 25- 11, 25-08 से हराकर सेमीफाइनल में प्रवेश कर कर लिया ।
बृहस्पतिवार को मुख्य अतिथि पूर्व सांसद देवेंद्र नागपाल ने वालीबॉल एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष प्रणदीप सिंह गिल, सचिव विवेक सिंह वंटी, कोषाध्यक्ष अम्बरीष भदौरिया, शिवराम सिंह डायरेक्टर दुग्ध संघ, के.एस.के. अकादमी के चेयरमैन नरेन्द्र सिंह चहल, स्कूल स्पोर्ट्स प्रोमोशन फाउंडेशन के प्रदेश प्रभारी असलम जावेद, मनु मिश्रा प्रिंसीपल फिजिकल एजूकेशन टीएमयू, पराग दुग्ध उत्पादक संघ के चेयरमैन प्रदीप सिंह, पूर्व राष्ट्रीय खिलाड़ी राशिद हुसैन , हकीम जफर अहमद सादिक, आदि ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर मैचों का शुभारंभ कराया।
पूर्व जिला पंचायत सदस्य वीरेंद्र सिंह, ओमपाल सिंह, नयी विचार नयी उर्जा फाउंडेशन के जिला अध्यक्ष वीर सिंह चौहान, पिंटू, धारीवाल, हैप्पी सिंह, सुभाष सिंह, वीके चंदौला,गौरव यादव, मनोज सिंह जिला सिंह, सोनू गर्ग, शशि चड्ढा,मुन्नू सिंह आयोजन समिति के अध्यक्ष मोहम्मद असलम जावेद, एस के साचान,सीपी सिंह आदि थे।