फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

4 घंटे की बारिश के बाद 50 सेमी बढ़ी गंगा

विज्ञापन
विज्ञापन
गजरौला (अमरोहा)। पिछले दो दिनों से जिले में भारी बारिश हो रही है। बारिश का असर पहाड़ों पर भी देखने को मिल रहा है। उत्तरकाशी, देहरादून और हरिद्वार में भारी बारिश के चलते गंगा पर असर दिखा। एक सप्ताह तक घट रही गंगा। अचानक 50 सेमी बढ़ गई। पिछले 24 घंटे में जिले में तीस मिमी बारिश दर्ज की गई।
विज्ञापन

तीन दिन से मौसम राहत दिए हुए है। बारिश के चलते मौसम खुशनुमा है। लोग भी इसका मजा ले रहे हैं। युवा फुहारों में भीगते हुए रास्तों पर आनंद ले रहे हैं। रविवार रात दस बजे से शुरू हुई तेज बारिश तड़के चार बजे तक रुक रुककर होती रही। सुबह सोमवार सुबह आठ बजे तक जिले में 20 मिमी बारिश दर्ज की गई। जबकि दिन भर में करीब दस मिली मीटर बारिश और हुई। करीब तीस मिमी बारिश हुई जो सामान्य से 388 फीसदी अधिक है। आमतौर पर 24 सितंबर को 4.1 मिमी बारिश होनी चाहिए। लेकिन अगर अब तक की बारिश की बात करें तो इतनी बारिश के बाद भी जिले में सामान्य से 22 फीसदी कम बारिश हुई है। एक जून से अब तक जिले में 596.5 मिमी बारिश दर्ज की गई है।
सोमवार को हुई बारिश से मौसम में करीब तीन डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट दर्ज की गई है। पिछले तीन दिन में यह गिरावट दर्ज की गई है। न्यूनतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस तक रहा। जो तीन दिन पहले 24 डिग्री था। हवा की सामान्य रफ्तार 18 मील प्रति घंटा रही। जबकि बंगाल की खाड़ी की ओर से उठने वाली दक्षिण पूर्व की 12 मील प्रति घंटे की रफ्तार वाली पवनों ने वायुदाब बनाए रखा जिससे आद्रता 92 फीसदी तक रही। देर शाम हवा की रफ्तार हल्की हो गई। हरिद्वार, देहरादून और उत्तरकाशी में हुई भारी बारिश के चलते हरिद्वार और बिजनौर बैराज से गंगा में पानी छोड़ा गया। इसके चलते तिगरी में जलस्तर 40 सेमी बढ़कर 199.30 गेज मीटर और ब्रजघाट में 50 सेमी बढ़कर 197.60 गेज मीटर पहुंच गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें