मंडी धनौरा। आजमपुर बिजलीघर के फतहउल्लापुर फीडर से जुड़े दर्जनों गांवों में पिछले चार दिन से बिजली नहीं आने पर अंधेरा छाया हुआ है। बिजली नहीं मिलने की वजह से ग्रामीणों में रोष है। भाकियू के तहसील अध्यक्ष अशोक सिंह के नेतृत्व में किसानों ने बिजलीघर पर प्रदर्शन किया और शीघ्र आपूर्ति बहाल करने की मांग की। फतहउल्लापुर फीडर से डेढ़ दर्जन गांव आजमपुर, फतहउल्लापुर, दांडी, मलंगपुरा, आरकपुर खालसा, पटटी खादर, पहाड़पुर, मुकारमपुर, देवीपुरा, रसूलपुर भांवर, पपसरी खादर, आशिकपुरा आदि में पिछले चार दिनों से बिजली आपूर्ति ठप्प है। ग्रामीणों को बिना बिजली परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। सोमवार को भाकियू के तहसील अध्यक्ष अशोक सिंह के नेतृत्व में ग्रामीणों ने आजमपुर बिजलीघर पर धरना प्रदर्शन किया। उन्होंने तत्काल आपूर्ति बहाल करने की मांग की। अवर अभियंता ने ग्रामीणों को शीघ्र आपूर्ति बहाल करने का आश्वासन दिया। इस मौके पर सादा सिंह, गुरशरण सिंह, बलवीर सिंह, जितेंद्र सिंह, सोनू, रोहताश आदि मौजूद रहे।