गजरौला। भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक ने किसान क्रांति यात्रा के लिए ग्राम संपर्क किया। इस मौके पर ग्रामों में इकाई का भी गठन किया गया। किसानों को अपने हक के लिए बड़ी संख्या में इस यात्रा में शामिल होने के लिए आह्वान किया गया।
भाकियू ने गुरुवार को गांव सिहाली और लिसड़ी बुजुर्ग में संपर्क कर 23 सितंबर से हरिद्वार से रवाना होने वाली किसान क्रांति यात्रा में चलने को कहा। यात्रा 02 अक्तूबर को दिल्ली पहुंचेगी, जहां इसका समापन किया जाएगा। यहां मुख्य आंदोलन होना। किसानों की कई समस्याओं और मांगों को लेकर यह यात्रा शुरू की जा रही है।
सिहाली में बैठक की अध्यक्षता चौधरी उमेश सिंह ने की। संचालन नगर उपाध्यक्ष इरफान खां ने किया। मुशाहिद खां को सिहाली न्याय पंचायत अध्यक्ष, और भूरे खां को कटाई का ग्राम अध्यक्ष चुना गया। लिसड़ी में इकबाल खां और सिहाली जागीर से अबरार खां को ग्राम अध्यक्ष चुना गया। इस मौके पर उम्मेद सिंह, राजेंद्र, गिरिराज सिंह, जसपाल सिंह आदि रहे। ग्राम इकाइयों में असलम खां, बब्बन खां, आशान खां, नजफ खां, शमी अहमद, शिजायत खां, रमजानी, इब्ने अली आदि को शामिल किया गया है।