फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: कॉलेज के गेट से 18 वर्षीय छात्रा लापता, तीन पर प्राथमिकी

विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। नगर के बाजार गुजरी स्थित एक इंटर कॉलेज के गेट से कक्षा 11 की 18 वर्षीय छात्रा संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गई। पिता ने सहपाठी से मिली जानकारी के आधार पर फैज, उसकी मां रिहाना और बहनोई हमजा निवासी दरबारे कलां के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है।
विज्ञापन

नगर के एक मोहल्ला निवासी कारोबारी के अनुसार, बुधवार सुबह उन्होंने बेटी को स्कूल के गेट पर छोड़ा था। दोपहर करीब एक बजे छुट्टी के बाद भी वह घर नहीं पहुंची। स्कूल में सहपाठी ने बताया कि फैज, उसकी मां रिहाना और बहनोई हमजा छात्रा को ई-रिक्शा में बैठाकर ले गए। परिजनों ने कई जगह तलाश की, लेकिन उसका पता नहीं चला।
कारोबारी का आरोप है कि शाम करीब 5:37 बजे युवक की मां ने फोन कर धमकी दी और कहा कि उनका कोई कुछ नहीं बिगाड़ सकता। सीओ सिटी डॉ. प्रदीप कुमार ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर जांच की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें