फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विदेश यात्रा कर 18 और लोग लौटे अमरोहा

विज्ञापन
विज्ञापन
दक्षिण अफ्रीका समेत कई देशों में कोरोना वायरस का नया स्वरूप ओमिक्रॉन वेरिएंट सामने आने के बाद विदेश से लौटने वालों का सिलसिला जारी है। बुधवार को भी 18 लोग विदेश यात्रा करके लौटे हैं। अभी तक 105 नागरिक विदेश यात्रा कर लौट चुके हैं। इनमें से 80 की जांच कराई जा चुकी है। सभी निगेटिव पाए गए हैं। विदेश से आने वाले यात्रियों को एक सप्ताह के लिए होम क्वारंटीन अनिवार्य किया जा रहा है। करीब विदेश यात्रा करके लौटने वाले 25 लोग लापता हैं। निगरानी समितियों सभी को ट्रेस करने में जुटी हैं।
विज्ञापन

ओमिक्रॉन वेरिएंट को लेकर जिला प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग अलर्ट हैं। स्वास्थ्य विभाग ने बुधवार को कोरोना के नए वेरिएंट के खतरे को भांपते हुए 964 लोगों के आरटीपीसीआर सैंपल के लिए हैं। वहीं विभाग विदेश से आने वाले हर व्यक्ति को उनके रिकॉर्ड के अनुसार तलाश कर सैंपल जांच के लिए एकत्र कर रहा है। स्वास्थ्य विभाग के लिए राहत है कि कोई यात्री हाई रिस्क वाले देश से नहीं आया है। एहतियात के तौर पर सभी यात्रियों के सैंपल लेकर उन्हें अनिवार्य रूप से होम क्वारंटीन किया जा रहा है। इन यात्रियों का एक सप्ताह बाद फिर सैंपल लिए जाएंगे। जब इनकी जांच रिपोर्ट निगेटिव आती है तो ही इन्हें बाहर घूमने की अनुमति दी जाएगी। सीएमओ डॉॅ. संजय अग्रवाल ने बताया कि बुधवार को भी 18 लोग विदेश यात्रा करके लौटे हैं। अब तक कुल संख्या 105 हो गई है। इसमें 80 लोगों की जांच कराई जा चुकी है। जबकि 25 लोग ऐसे हैं जिनसे संपर्क नहीं हो सकता है। निगरानी समिति उन्हें तलाश कर रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें