फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गजरौला में 177 ने छोड़ी टीईटी की परीक्षा

विज्ञापन
विज्ञापन
दो पाली में तीन परीक्षा केंद्रों पर की गई टीईटी की परीक्षा में 177 परीक्षार्थी नदारद रहे। परीक्षा को नकल विहीन कराने के लिए परीक्षा केंद्र के बाहर पुलिस बल तैनात रहा। उप शिक्षा निदेशक द्वादस मंडल मुरादाबाद ने भ्रमण कर नकल विहीन परीक्षा का जायजा लिया।
विज्ञापन

रविवार को गजरौला के शिव इंटर कॉलेज, ज्ञान भारती और रमाबाई अंबेडकर राजकीय महाविद्यालय में टीईटी की परीक्षा के लिए केंद्र बनाए गए। तीनों ही परीक्षा केंद्रों पर 500-500 परीक्षार्थियों का नामांकन था। प्रथम पाली की परीक्षा सुबह दस बजे से दोपहर साढ़े 12 बजे तक की गई। दूसरी पाली की परीक्षा ढाई बजे से शाम पांच बजे तक की गई। परीक्षा को नकल विहीन कराने के लिए मजिस्ट्रेट सुबह से ही तैनात हो गए थे। वहीं पुलिसकर्मी भी मुस्तैद हो गए। शिव इंटर कॉलेज में दोनों पाली में 50 परीक्षार्थी नदारद रहे। ज्ञान भारती इंटर कालेज में प्रथम पाली में 50 ने परीक्षा छोड़ दी, जबकि दूसरी पाली में 77 परीक्षार्थी नदारद रहे। रमाबाई अंबेडकर राजकीय महाविद्यालय में भी दोनों पाली में 50 परीक्षार्थियों ने परीक्षा छोड़ी। उप शिक्षा निदेशक द्वादस मंडल मुरादाबाद ज्योति प्रसाद ने तीनों परीक्षा केंद्रों में नकल विहीन परीक्षा का जायजा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें