फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टीईटी : बारिश में दुश्वारियां झेल कर पहुंचे अभ्यर्थी, नहीं मिला प्रवेश, प्रदर्शन

विज्ञापन
TET: Candidates arrived after facing difficulties in rain, did not get admission, performance - फोटो : JPNAGAR
विज्ञापन
जिले में रविवार को शिक्षक पात्रता परीक्षा (टीईटी) हुई। इस दौरान हुई बारिश ने अभ्यर्थियों की दुश्वारियां बढ़ा दीं। कहीं जाम तो कहीं बारिश को लेकर परेशानियों का सामना करना पड़ा। दस बजते ही परीक्षा केंद्रों के गेट बंद हो गए। परेशानी झेल कर पहुंचे सैकड़ों अभ्यर्थियों को मिन्नतें करने के बाद भी प्रवेश नहीं दिया गया। जिससे नाराज अभ्यर्थियों ने जेएस हिंदू कालेज के बाहर हंगामा किया। प्रशासन के खिलाफ प्रदर्शन कर नारेबाजी की। मौके पर पहुंचे एएसपी और एसडीएम ने आक्रोशित अभ्यर्थियों को समझाकर केंद्रों के बाहर से हटा दिया। जिसके बाद अभ्यर्थियों को मायूस होकर घर लौटना पड़ा।
विज्ञापन

रविवार को जिले में शिक्षक पात्रता परीक्षा (टीईटी) प्रस्तावित थी। सुबह 10 बजे से पहली पाली शुरू हुई। ऐसे में शासन की गाइडलाइन के मुताबिक आधे घंटे पहले परीक्षार्थियों को परीक्षा केंद्र पर पहुंचना अनिवार्य था लेकिन सुबह से बारिश होने के कारण अभ्यर्थियों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। कुछ अभ्यर्थी शहर में लगे जाम में फंस गए तो कुछ बारिश होने के कारण देर से पहुंचे। बारिश में दुश्वारियां झेलकर किसी तरह पहुंचे सैकड़ों अभ्यर्थियों को परीक्षा केंद्रों में एंट्री नहीं मिल सकी। सिख इंटर कॉलेज नारंगपुर, आरके पब्लिक स्कूल और जेएस हिंदू पीजी कॉलेज समेत तमाम परीक्षा केंद्रों पर अभ्यर्थियों की भीड़ लग गई। अभ्यर्थियों ने समय से पहले गेट बंद करने का आरोप लगाते हुए हंगामा किया। प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की। कहा कि अगर बारिश हो रही है, तो उसमें अभ्यर्थियों का क्या दोष है। ऐसे में अगर कोई अभ्यर्थी तय समय से पांच मिनट देरी से भी पहुंच रहा है, तो उसे भी प्रवेश मिलना चाहिए था। लेकिन यहां पांच मिनट पहले पहुंचने वाले को भी बाहर कर दिया गया। इस दौरान अभ्यर्थियों ने प्रदर्शन किया। हंगामा की सूचना मिलते ही अपर पुलिस अधीक्षक चंद्र प्रकाश शुक्ला और एसडीएम सदर विजय शंकर मौके पर पहुंच गए। यहां बमुश्किल अभ्यर्थियों को समझा कर उन्हें शांत किया। इस दौरान अभ्यर्थी और एसडीएम के बीच तीखी नोकझोंक भी हुई। अधिकारियों ने तमाम मिन्नतें करने के बाद भी अभ्यर्थियों प्रवेश नहीं दिया गया। जिसके बाद सैकड़ों अभ्यर्थियों को मायूस होकर वापस लौटना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें