फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले में डेंगू के 17, बुखार के 321 मरीज और मिले

विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। जिले में डेंगू और बुखार का कहर थम नहीं रहा है। बुखार के बढ़ते रोगी स्वास्थ्य विभाग की चिंता बढ़ा रहे हैं। सोमवार को जांच में डेंगू के 17 और बुखार के 321 नए मरीज मिले हैं।
विज्ञापन

जनपद में दिन प्रतिदिन डेंगू और बुखार के मरीजों की संख्या में इजाफा हो रहा है। जिले में अब तक डेंगू के 511 मरीज मिल चुके हैं। दो दर्जन से अधिक लोगों की डेंगू से मौत हो चुकी है। डेंगू-बुखार की रोकथाम में स्वास्थ्य विभाग की सभी व्यवस्थाएं बोनी साबित हो गई हैं। सोमवार को जनपद के अलग-अलग स्वास्थ्य केंद्रों पर जांच के दौरान ओपीडी में कुल 3768 मरीज देेखे गए। जिनमें डेंगू के 17, बुखार के 321, डायरिया के 37, टाइफाइड के 7 मरीज मिले हैं। कोविड-19 जांच के लिए 771 लोगों के नमूने लिए हैं। सीएमओ डॉ. संजय अग्रवाल ने आंकड़ों की पुष्टि करते हुए कहा है कि डेंगू और बुखार की रोकथाम के लिए तमाम जरूरी कदम उठाए जा रहे हैं।
कीटनाशक दवाइयों और एंटी लार्वा का छिड़काव के साथ फागिंग भी कराई जा रही है। प्रशासन के निर्देश पर मच्छर जनित रोगों की रोकथाम के लिए स्वास्थ्य विभाग पूरी सक्रियता से लगा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें