फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: शराब की दुकान में सेंध लगाकर 1.65 लाख की चोरी

Thu, 28 May 2026 01:05 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
विज्ञापन
विज्ञापन
नौगावां सादात। कोतवाली क्षेत्र में नई मंडी स्थित अंग्रेजी शराब और बीयर की कम्पोजिट दुकान में सेंध लगाकर अज्ञात चोर ने करीब 1.65 लाख रुपये की नकदी और बीयर चोरी कर ली। वारदात देर रात हुई और पूरी घटना दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। पीड़ित दुकानदार ने पुलिस को तहरीर देकर प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

गांव पीपली घोसी खुर्द निवासी रोहित कुमार की नई मंडी एरिया में अंग्रेजी शराब व बीयर की कम्पोजिट दुकान है। आरोप है कि 23 मई रात करीब दो बजे एक अज्ञात व्यक्ति ने दुकान की दीवार तोड़कर अंदर प्रवेश किया। चोर दुकान में रखे गल्ले से करीब एक लाख 65 हजार रुपये की नकदी और एक बीयर चोरी कर भाग गया। सुबह दुकान खोलने पर घटना की जानकारी हुई। दुकान के अंदर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज देखने पर चोरी की पूरी घटना रिकॉर्ड मिली, जिसे पुलिस को सौंप दिया गया है। घटना के बाद क्षेत्र के व्यापारियों में भी दहशत का माहौल है। दुकानदारों ने रात के समय गश्त बढ़ाने की मांग की है जिससे चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाया जा सके। सीओ अवधभान भदोरिया ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपी तलाश की जा रही है। जल्दी ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें