फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

11वीं के छात्र को हार्ट अटैक: घर में बैठा देख रहा था मोबाइल, अचानक उठा सीने में दर्द फिर थम गईं सांसें

Sun, 21 Apr 2024 10:46 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

यूपी के अमरोहा स्थित सैदनगली थाना क्षेत्र के गांव ढक्का निवासी दिलशाद कुरैशी का 16 वर्षीय बेटा अमन कक्षा 11 का छात्र था। वह रविवार दोपहर करीब 3:00 बजे अपने घर पर बैठकर मोबाइल देख रहा था।
विज्ञापन
हार्ट अटैक से छात्र की मौत - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मोबाइल देखते समय कक्षा 11 के छात्र अमन को अचानक हार्ट अटैक हो गया। हालत बिगड़ने पर परिजन छात्र को उपचार के लिए अस्पताल ले गए। जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया है। चिकित्सक ने छात्र की मौत की वजह हार्ट होना बताया है।

विज्ञापन

यूपी के अमरोहा स्थित सैदनगली थाना क्षेत्र के गांव ढक्का निवासी दिलशाद कुरैशी का 16 वर्षीय बेटा अमन कक्षा 11 का छात्र था। वह रविवार दोपहर करीब 3:00 बजे अपने घर पर बैठकर मोबाइल देख रहा था। इस दौरान अचानक उसके सीने में दर्द होने के साथ सांस लेने में दिक्कत होने लगी। 

छात्र की अचानक हालत बिगड़ने पर परिजन घबरा गए। वह बेहोश हो गया। बेहोशी की हालत में परिजन उपचार के लिए छात्र को निजी अस्पताल में ले गए। जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। मौत की सूचना से परिजनों शोक की लहर दौड़ गई है। मृतक छह बहन भाइयों में दूसरे नंबर का था।
विज्ञापन

परिजनों के मुताबिक चिकित्सक ने छात्र की मौत का कारण हार्ट होना बताया है। जबकि, छात्र को पहले किसी तरह कोई बीमारी नहीं थी। अचानक हुई घटना से परिजन बेसुध हो गए हैं। उधर, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के चिकित्सा अधीक्षक डॉक्टर ध्रुवेंद्र सिंह का कहना है कि इस तरह का कोई मामला संज्ञान में नहीं आया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें