फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: स्वच्छ भारत मिशन के तहत बनेंगे 10 हजार शौचालय

Tue, 23 Sep 2025 02:42 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। स्वच्छ भारत मिशन के तहत दस हजार से अधिक शौचालय बनाने का लक्ष्य पंचायत राज विभाग को दिया गया है जिनको बनाने की तैयारी भी शुरू कर दी गई है। फिलहाल 750 शौचालय निर्माण के लिए पहली किस्त जारी कर दी गई है। शौचालय के निर्माण में 1.31 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे।
विज्ञापन

खुले में शौच से मुक्ति के लिए पंचायत राज विभाग को गांवों में शौचालय निर्माण की जिम्मेदारी दी जाती है। जिले में 576 पंचायतें हैं जहां हर साल मिशन के तहत शौचालय बनाने का लक्ष्य दिया जाता है। डीपीआरओ पारुल सिसोदिया ने बताया कि शासन से जो नया लक्ष्य आया है। उसके तहत शौचालयों का निर्माण कराया जाएगा। पिछले वर्ष के शेष 4315 व वित्तीय वर्ष 2025-26 के लिए 6603 शौचालय समेत कुल 10918 शौचालय बनाए जाने का लक्ष्य दिया गया है।
इसी वर्ष में सभी गांवों में पात्र लाभार्थियों के घरों में शौचालयों का निर्माण कराया जाएगा। उन्होंने बताया कि शौचालय निर्माण के लिए लाभार्थी को 12 हजार रुपये मिलेंगे। पात्र लाभर्थियों को पहली किस्त में छह हजार रुपये दिए जाएंगे। इसमें जब आधा शौचालय बन जाएगा तो उसकी जांच होगी। फिर इसके बाद छह हजार रुपये पूरा की राशि पूरा निर्माण कार्य होने पर दी जाएगी। उन्होंने बताया कि पात्र लाभार्थी मिलने के बाद उनके खातों में राशि भेजी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

-
किस ब्लॉक का कितना लक्ष्य
ब्लॉक - लक्ष्य
अमरोहा - 1737
धनौरा - 2222
गजरौला - 1190
गंगेश्वरी - 2080
हसनपुर - 2205
जोया - 1484
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें