फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: राष्ट्रीय स्वच्छ वायु कार्यक्रम के तहत 2.73 करोड़ रुपये से बनेंगी 10 सड़कें

विज्ञापन
विज्ञापन
गजरौला (अमरोहा)।
विज्ञापन

राष्ट्रीय स्वच्छ वायु कार्यक्रम के तहत नगर में 10 सड़कें बनाई जाएंगी। इनमें दो सड़क लोहिया नगर और एक अवंतिका नगर मोहल्ले में बनाई जाएगी। वहीं, सात सड़कें औद्योगिक क्षेत्र में बनेंगी। इनको बनाने पर करीब 2.73 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। इसके लिए वन एवं पर्यावरण मंत्रालय के जलवायु परिवर्तन खंड की ओर से धनराशि मंजूर कर दी गई है।

वन एवं पर्यावरण मंत्रालय का जलवायु परिवर्तन खंड ऐसे नगरों में काम कराता है, जिनमें प्रदू्षण बहुत अधिक होता है। जिसके चलते नागरिकों का सांस लेना दूभर हो जाता है। गजरौला प्रदेश के सबसे अधिक प्रदूषित शहरों में शामिल है। प्रदूषण नियंत्रण विभाग की रिपोर्ट और कृषि वैज्ञानिकों की मानें तो यहां पर बड़ी संख्या में औद्योगिक इकाइयों की चिमनियों से निकल रहा धुआं दिनभर आसमान में छाया रहता है। वहीं, धूल के कण भी हवा में उड़ते रहते हैं। जिनके आंखों में पड़ जाने के कारण लोगों को बड़ी दिक्कत होती है। इसके अलावा फैक्टरियों से आए दिन जहरीली गैस का रिसाव होता है।
विज्ञापन

जिससे आसपास की वनस्पति झुलस गई है। नागरिकों का दम घुटने लगता है। प्रदूषण कम करने के लिए वन एवं पर्यावरण मंत्रालय ने नगर का चयन कर 2.73 करोड़ रुपये धनराशि स्वीकृत कर दी है। जिसके बाद डीएम निधि गुप्ता वत्स ने ईओ दीपिका शुक्ला को नगर में प्रदूषण कम करने के लिए कार्ययोजना तैयार के निर्देश दिए। डीएम के निर्देश पर नगर में दस सड़क बनाए जाने की कार्ययोजना तैयार की। ईओ का कहना है कि जल्द ही सड़क बनाए जाने का काम शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन


इन विभागों से मिल गई है एनओसी

नगर में राष्ट्रीय स्वच्छ वायु कार्यक्रम के तहत 2.73 करोड़ से दस सड़क बनाए जाने के लिए पालिका को कई विभागों से एनओसी लेनी पड़ी। प्रांतीय खंड लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता, ग्राम्य विकास अभिकरण के पीडी, नगरीय विकास अभिकरण के परियोजना अधिकारी से एनओसी मांगी। ईओ ने बताया कि सभी ने पालिका को एनओसी दे दी है। नगर में सड़क बनाए जाने में कोई अड़चन नहीं आएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें