फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दलित किशोरी से युवक ने किया दुष्कर्म

विज्ञापन
विज्ञापन
अमेठी। जगदीशपुर थाना क्षेत्र के एक गांव की दलित किशोरी से उसी गांव के युवक ने दुष्कर्म किया। शोर मचाने पर जब ग्रामीण व परिवारीजन दौड़े तो आरोपी धमकी देते हुए भाग निकला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने दुष्कर्म व पाक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज कर आरोपी का चालान न्यायालय भेजा है।
विज्ञापन

स्थानीय थाने के एक गांव की रहने वाली दलित किशोरी शुक्रवार भोर चार बजे घर के बगल स्थित तालाब के पास गई थी। इसी दौरान पहले से घात लगाए बैठे गांव के एक युवक ने किशोरी को दबोचकर उसके साथ दुष्कर्म किया। किशोरी के शोर मचाने पर जब पड़ोसी व परिवारीजन दौड़े तो युवक धमकी देते हुए भाग निकला। परिवारीजनों ने तत्काल इसकी जानकारी जगदीशपुर पुलिस को दी।
पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए युवक को बस स्टैंड के पास से गिरफ्तार कर लिया। प्रभारी निरीक्षक अंगद सिंह ने बताया कि परिवारीजनों की तहरीर पर आरोपी युवक के खिलाफ दुष्कर्म व पाक्सो एक्ट के साथ ही एससी/एसटी एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया है। आरोपी युवक का चालान न्यायालय भेजते हुए किशोरी को चिकित्सीय परीक्षण के लिए महिला आरक्षी के साथ भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें