फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमेठी के स्पोर्ट्स स्टेडियम का होगा कायाकल्प

विज्ञापन
विज्ञापन
अमेठी। शहर के मुंशीगंज रोड स्थित डॉ. भीमराव अंबेडकर स्पोर्ट्स स्टेडियम जल्द ही लकदक नजर आएगा। इसके लिए शासन से मिली चार करोड़ 93 लाख 20 हजार रुपये के बजट की स्वीकृति हो चुकी है। इसमें से मिली दो करोड़ रुपये की पहली किश्त से नामित कार्यदाई संस्था स्टेडियम में अब तक करीब 20 फीसदी कार्य पूरा करा चुकी है।
विज्ञापन

शहर के डॉ. भीमराव अंबेडकर स्पोर्ट्स स्टेडियम के दिन बहुरने लगे हैं। खेल प्रेमियों को बेहतर सुविधाएं प्रदान करने को लेकर प्रदेश की योगी सरकार की ओर से स्टेडियम को लकदक करने के लिए पिछले दिनों चार करोड़ 93 लाख 20 हजार रुपये बजट की स्वीकृति की गयी थी। स्वीकृत धनराशि के सापेक्ष पहली किश्त के रूप में दो करोड़ रुपये मिलने के बाद कार्यदायी संस्था ने 20 प्रतिशत काम पूरा करा दिया है।
कार्यदाई संस्था उत्तर प्रदेश राज्य निर्माण सहकारी संघ लिमिटेड अयोध्या द्वितीय की ओर से निर्माण कार्य कराया जा रहा है। जारी पहली किश्त के सापेक्ष करीब 20 फीसदी कार्य सितंबर से अब तक हो चुका है। जिसमें पवेलियन, बैडमिंटन हॉल, दर्शक दीर्घा, टिकट काउंटर, कार्यालय भवन का अंदर व बाहर का प्लास्टर तोड़कर दोबारा किया जा रहा है। शासन की ओर से कार्य पूर्ण करने की अवधि पांच दिसंबर 2020 नियत की गई है।
विज्ञापन

ये स्टेडियम अरसे से बदहाली का शिकार है। स्टेडियम में पवेलियन, कार्यालय, बैडमिंटन हॉल, स्वीमिंग पूल, मैदान, दर्शक दीर्घा, बाउंड्रीवाल, सड़क, नाली आदि लंबे समय से बजट के अभाव में जर्जर एवं खस्ताहाल हो चुके थे। इसके मैदान की ऊंचाई भी काफी कम है। हालात ये हैं कि बारिश के मौसम में स्टेडियम परिसर लबालब पानी से भर जाता है। स्टेडियम के भीतर बनी सड़क पूरी तरह टूटी हुई है।
वर्ष 2002 में तत्कालीन मुख्यमंत्री मायावती ने यहां जनसभा कर स्टेडियम का नाम राजीव गांधी स्टेडियम से बदलकर डॉ. भीमराव अंबेडकर स्टेडियम कर दिया। मगर इसे दुरुस्त करने के लिए कोई बजट नहीं आया। लंबे समय से स्टेडियम के लिए बजट की मांग की जा रही थी जो अब पूरी हुई।
जिला क्रीड़ाधिकारी विमला सिंह ने बताया कि स्टेडियम के सुविधाओं से लैस होने का फायदा यहां के खिलाड़ियों को मिलेगा। स्टेडियम लकदक होने पर लोगों का आकर्षण भी बढ़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें