फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

योगी के मंत्री ने पीएम को बताया भगवान का स्वरूप

विज्ञापन
27 : गौरीगंज : नवोदय विद्यालय में लोगों को संबोधित करते खेल मंत्री उपेंद्र तिवारी। -संवाद - फोटो : AMETHI
विज्ञापन
गौरीगंज (अमेठी)। प्रदेश सरकार के युवा कल्याण एवं पंचायतीराज मंत्री उपेंद्र तिवारी मंगलवार को शहर में थे। इस दौरान एक संगोष्ठी को संबोधित करते हुए योगी के मंत्री ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भगवान का साक्षात स्वरूप बता डाला। उन्होंने कहा युवाओं को मोदी के विराट व्यक्तित्व से प्रेरणा लेनी चाहिए।
विज्ञापन

आजादी के अमृत महोत्सव कार्यक्रम के तहत मंगलवार को शहर के जवाहर नवोदय विद्यालय सभागार में पंचायतीराज व्यवस्था पर एक संगोष्ठी का आयोजन किया गया था। प्रशासन की ओर से आयोजित इस कार्यक्रम का शुभारंभ युवा कल्याण एवं पंचायती राज मंत्री स्वतंत्र प्रभार उपेंद्र त्रिपाठी महात्मा गांधी के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन कर किया।
इसके बाद मंत्री ने जनप्रतिनिधियों व अन्य लोगों को स्वच्छता की शपथ दिलाई। मंत्री ने कहा कि पिछली सरकारों ने गरीबों के कल्याण के लिए कुछ नहीं किया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अगुवाई में लोगों की प्रत्येक समस्या की फिक्र सरकार कर रही है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि महात्मा गांधी और लोहिया का स्वच्छता को लेकर जो सपना था उसे नरेंद्र मोदी और योगी की सरकार ने पूरा किया। सरकार की योजनाओं का गुणगान करते हुए मंत्री ने कहा कि नरेंद्र भाई मोदी साधारण व्यक्ति नहीं हैं। वे भगवान का साक्षात स्वरूप हैं।
वह प्रधानमंत्री नहीं बल्कि प्रधान सेवक के रूप में हमारा आपका काम करने के लिए आए हैं। उन्होंने लोगों से स्वच्छता कार्यक्रम में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेने की अपील की। जनप्रतिनिधियों को भी अभियान से जुड़ने को कहा। कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष राजेश अग्रहरि, सीडीओ डॉ. अंकुर लाठर, बीएसए डॉ. अरविंद पाठक, डीपीआरओ श्रीकांत यादव समेत कई अधिकारी व अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें