फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमेठी में हाईस्कूल में यश पांडेय व इंटर में सुमित टॉपर

विज्ञापन
विज्ञापन
गौरीगंज (अमेठी)। माध्यमिक शिक्षा परिषद की ओर से शनिवार को घोषित यूपी बोर्ड के परीक्षा परिणाम में अमेठी जिला इंटरमीडिएट में 78.66 प्रतिशत रिजल्ट के साथ प्रदेश में 36वें नंबर पर तो हाईस्कूल में 84.65 फीसदी रिजल्ट के साथ 37वें स्थान पर रहा। श्री शिवप्रताप सिंह इंटर कॉलेज अमेठी के सुमिता मिश्र ने 87.40 प्रतिशत अंक इंटरमीडिएट में तो डॉ. प्रताप नारायण मिश्र स्मारक इंटर कॉलेज राजाफेत्तपुर के यश पांडेय ने 91.50 प्रतिशत अंक के साथ हाईस्कूल में जिले में टॉप किया। इंटरमीडिएट में 16 तो हाईस्कूल में 14 विद्यार्थी जिले की टॉप-10 सूची में जगह बनाने में सफल रहे।
विज्ञापन

हाईस्कूल में इन्होंने लहराया परचम
यूपी बोर्ड की ओर से शनिवार को घोषित रिजल्ट में जिला टॉपर यश पांडेय के बाद श्री जंगबहादुर सिंह इंटर कॉलेज ककवा की रितिका 90.67 प्रतिशत के साथ दूसरे स्थान पर रहीं। शिवप्रताप इंटर कॉलेज अमेठी के विशाल वर्मा 90.33 प्रतिशत के साथ तीसरे व इसी स्कूल की प्रियाशू सिंह व डॉ. प्रताप नारायण मिश्र स्मारक इंटर कॉलेज राजाफेत्तपुर के विनोद कुमार 90.17 प्रतिशत के साथ संयुक्त रूप से चौथे स्थान पर रहे।
अशोक सिंह इंटरमीडिएट कॉलेज बाबूपुर गौरीगंज की सृष्टि तिवारी व एमजेएस मेमोरियल ग्रीन वैली इंटर कॉलेज गौरीगंज की महक सोनी संयुक्त रूप से 90.00 प्रतिशत अंक के साथ पांचवें स्थान पर रहीं। सरस्वती शिक्षा मंदिर ग्रामभारती परतोष की निधि मौर्या 89.83 प्रतिशत के साथ छठे स्थान, महाराज अग्रसेन बालिका इंटर कॉलेज की शहनाज बानो 89.17 प्रतिशत अंक के साथ सातवें स्थान पर रहीं।
विज्ञापन

श्री शिव प्रताप इंटर कॉलेज अमेठी की प्रेरणा त्रिपाठी 89.00 प्रतिशत अंक के साथ आठवें तो इसी स्कूल के सौरभ जायसवाल 88.83 प्रतिशत अंक के साथ नौवें स्थान पर रहे। सिटी पब्लिक इंटर कॉलेज बहादुरपुर जायस के आयुष पांडेय व आलोक प्रमोद इंटर कॉलेज की महिमा तिवारी तथा अशोक सिंह इंटर कॉलेज बाबूपुर की शादाफ कुरैशी 88.50 प्रतिशत अंक के साथ संयुक्त रूप से दसवें स्थान पर रहीं।
इंटरमीडिएट के टॉप टेन सूची में 16 प्रतिभावान
इंटरमीडिएट के टॉप-10 जिला टॉपर सुमित मिश्र के बाद 87.00 प्रतिशत अंक के साथ जंग बहादुर इंटर कॉलेज ककवा की सौम्या दूसरे स्थान तो एएच इंटर कॉलेज मुसाफिरखाना के अरेंद्र जौरिया 86.40 प्रतिशत अंक हासिल कर तीसरे स्थान पर रहे। 86.20 प्रतिशत अंक के साथ शिव प्रताप इंटर कॉलेज अमेठी के वैभव सिंह व सरस्वती शिक्षा मंदिर ग्राम भारती परतोष की अंजलि त्रिपाठी ने संयुक्त रूप से टॉप टेन की सूची में पांचवां स्थान हासिल किया।
85.80 प्रतिशत अंक के साथ गौरीगंज के शिवनायक सिंह सरस्वती विद्या मंदिर के गौरव मिश्र पांचवें स्थान पर रहे। 85.60 प्रतिशत अंक के साथ अमेठी के जंगबहादुर सिंह इंटर कॉलेज के शुभम, सरयू देवी सरस्वती विद्या मंदिर की अंजलि सिंह व श्री हनुमान इंटर कॉलेज कमलानगर गौरीगंज की साक्षी संयुक्त रूप से छठें स्थान पर रहे। 85.00 प्रतिशत अंक के साथ शिव प्रताप इंटर कॉलेज की नेहा पाल सातवें स्थान पर तो 84.80 प्रतिशत अंक के साथ जंग बहादुर सिह इंटर कॉलेज के राजशेखर सिंह व हनुमान इंटर कॉलेज के अर्जुन प्रसाद व सिमरन मौर्या संयुक्त रूप से आठवें स्थान पर रहे।
84.60 प्रतिशत अंक के साथ शिव प्रताप इंटर कॉलेज के आयुष्मान सिंह नवें स्थान पर तो 84.40 प्रतिशत अंक के साथ रणवीर इंटर कॉलेज रामनगर अमेठी के अंकेश सिंह व श्री हनुमान इंटर कॉलेज की प्रज्ञा सिंह संयुक्त रूप से टॉप टेन की सूची में 10वें नंबर पर जगह बनाने में सफल रहे।
इंटरमीडिएट में 15,391 उत्तीर्ण
डीआईओएस जयकरन लाल वर्मा ने बताया कि यूपी बोर्ड की इंटरमीडिएट परीक्षा में संस्थागत व व्यक्तिगत बालक-बालिका मिलाकर कुल 19,923 परीक्षार्थी थे। इनमें से मात्र 19,567 परीक्षार्थी ही परीक्षा में शामिल हुए। इनमें से 15,391 परीक्षार्थी (6,959 बालक व 8,432 बालिका) उत्तीर्ण घोषित हुए। इंटरमीडिएट के परिणाम में जिले को 36वीं रैंक प्राप्त हुई है तो जिले का परिणाम 78,66 फीसदी है।
हाईस्कूल में 21,978 पास
डीआईओएस ने बताया कि यूपी बोर्ड की हाईस्कूल परीक्षा में संस्थागत व व्यक्तिगत बालक-बालिका मिलाकर 27,552 परीक्षार्थी पंजीकृत थे। इनमें से मात्र 26,003 ने परीक्षा दी। परीक्षा देने वाले परीक्षार्थियों में से 21,878 परीक्षार्थी (10,912 बालक व 10,966 बालिका) उत्तीर्ण घोषित हुए। हाईस्कूल में जिले को प्रदेश में 37वां स्थान मिला है तो 84.65 फीसदी रिजल्ट आया है।
टॉप करने वालों के परिवारीजन गदगद
हाईस्कूल व इंटरमीडिएट का रिजल्ट आने के बाद उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं के परिवारीजनों के साथ उनके सगे संबंधी भी गदगद हैं। बच्चों की सफलता की सूचना मिलते ही बधाई देने के लिए इनके घरों पर लोगों का तांता लगा रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें