फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

2,015 रुपये प्रति क्विटंल खरीदा जाएगा गेहूं

विज्ञापन
विज्ञापन
गौरीगंज (अमेठी)। किसानों की उनकी उपज का निर्धारित समर्थन मूल्य दिलाने के लिए गेहूं का रेट निर्धारित किया जा चुका है। समर्थन मूल्य में 40 रुपये की बढ़ोत्तरी करने के लिए शासन ने जिला प्रशासन को क्रय केंद्र निर्धारित करने का निर्देश दिया है। जिला प्रशासन क्रय केंद्रों का निर्धारण करने में जुटा है तो एक अप्रैल से 2,015 रुपये प्रति क्विटंल की दर से पंजीकृत किसानों से क्रय केंद्रों पर खरीद शुरू होगी।
विज्ञापन

सात मार्च को धान खरीद समाप्त होने के साथ ही जिला प्रशासन गेहूं खरीद की तैयारियां शुरू करने की कवायद में जुटा है। प्रदेश सरकार की ओर से गेहूं फसल के समर्थन मूल्य में 40 रुपये की वृद्धि करते हुए 2,015 रुपये निर्धारित किया गया है। पिछले सीजन में 1,975 रुपये प्रति क्विटंल की दर से पांच एजेंसी के 53 क्रय केंद्रों पर खरीद हुई थी। फसल समर्थन मूल्य योजना के तहत रेट निर्धारित होने के बाद विपणन शाखा एजेंसियों से क्रय केंद्रों का प्रस्ताव मांग कर क्रय केंद्र निर्धारित करने में जुटी है। एक अप्रैल से क्रय केंद्रों पर निर्धारित रेट पर किसानों से खरीद हो इसके लिए जिला प्रशासन अन्य तैयारियों को अंतिम रूप देने में जुटा है। फसल समर्थन मूल्य योजना का लाभ लेने के लिए किसानों को ऑनलाइन पंजीकरण कराने के बाद प्रिंट आउट क्रय केंद्र पर जमा कर बिक्री तिथि का टोकन क्रय केंद्र प्रभारी से प्राप्त करना होगा। रबी विपणन वर्ष 2022-23 में सरकारी क्रय केंद्रों पर गेहूं की बिक्री के लिए कृषकों को खाद्य विभाग के पोर्टल पर पंजीकरण के दौरान जोतबही, खसरा, भूमि/फसल का रकबा, आधार कार्ड, बैंक पासबुक, पासपोर्ट साइज फोटो और मोबाइल नंबर अपलोड करना होगा। 100 क्विंटल से अधिक के गेहूं की बिक्री करने की दशा में आवेदन का सत्यापन एसडीएम स्तर से किया जाएगा। पंजीकरण की साइट ओपन करते हुए विपणन विभाग ने किसानों से फसल समर्थन मूल्य योजना के तहत पंजीकरण कराने की अपील की है।
जल्द फाइनल होंगे क्रय केंद्र
डिप्टी आरएमओ संतोष कुमार द्विवेदी ने बताया कि क्रय केंद्र निर्धारण के लिए एंजेसियों से प्रस्ताव मांगा गया है। प्रस्ताव मिलते ही जिला प्रशासन से अनुमोदन प्राप्त कर क्रय केंद्रों का निर्धारण किया जाएगा। एक अप्रैल से शासन के निर्देशानुसार गेहूं खरीद शुरू की जाएगी। डिप्टी आरएमओ ने किसानों से ऑनलाइन पंजीकरण कराने की अपील करते हुए कहा कि खरीद व भुगतान में कोई परेशानी नहीं हो इसके लिए पंजीकरण के दौरान आधार लिंक बैंक खाते का ही विवरण अपलोड करें। उन्होंने बताया कि एक अप्रैल से किसानों से नियमानुसार गेहूं खरीद की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें