फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मिशनरियों द्वारा लगाई सभा पर ग्रामीणों का हंगामा

विज्ञापन
विज्ञापन
इन्हौना (अमेठी)। मिशनरियों द्वारा गांव में लगाई गई सभा पर भड़के ग्रामीणों ने धर्म परिवर्तन कराने का आरोप लगाते हुए हंगामा शुरू कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने सभा कर रहे एक व्यक्ति को हिरासत में ले लिया जबकि दूसरा भाग निकला। पुलिस आरोपी को थाने लाकर जांच पड़ताल में जुटी है।
विज्ञापन

शिवरतनगंज थाना क्षेत्र के गांव पूरे निहाल सिंह मजरे खरावां में मिशनरियों द्वारा रविवार को एक सभा आयोजित की गई। सभा में महिलाओं को एकत्र कर झाड़ फूंक किया जा रहा था। इसकी जानकारी होने पर ग्रामीण भड़क गए और धर्म परिवर्तन का आरोप लगाते हुए हंगामा शुरू कर दिया।
ग्रामीणों के अनुसार पूरे बैशन मजरे जैतपुर गांव निवासी चौहान यादव तथा प्रेम चंद्र जायसवाल गांव की भोली भाली महिलाओं को अपने चंगुल में फंसाकर ईसाई धर्म स्वीकार करने के लिए प्रेरित करते हैं। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची शिवरतनगंज पुलिस ने चौहान यादव को हिरासत में ले लिया।
विज्ञापन

इस बीच इन कार्यक्रमों का मुख्य कर्ता धर्ता प्रेम चंद्र जायसवाल भाग निकला। थानाध्यक्ष विवेक सिंह ने बताया कि आरोपी को थाने लाकर पूछताछ की जा रही है। इस बारे में ग्रामीणों से भी जानकारी की जा रही है। कहा कि जांच में धर्म परिवर्तन की पुष्टि होने पर इस कार्य में संलिप्त लोगों पर वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें