फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गांधी जयंती पर होंगे विविध कार्यक्रम

विज्ञापन
विज्ञापन
गौरीगंज (अमेठी)। महात्मा गांधी व लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर जिले में विविध कार्यक्रम आयोजित होंगे। सरकारी व गैर सरकारी संस्थानों पर जहां सुबह आठ बजे ध्वजारोहण होगा, वहीं शहरी व ग्रामीण क्षेत्रों में अभियान चलाकर साफ-सफाई की जाएगी। इसके अतिरिक्त स्कूलों में वाद-विवाद व चित्रकला प्रतियोगिता आयोजित कर मरीजों को फल वितरित करते हुए योजनाओं का प्रचार-प्रसार किया जाएगा।
विज्ञापन

जिला प्रशासन की ओर से गांधी जयंती के अवसर पर जिले में विविध कार्यक्रम आयोजित करने का निर्देश जारी किया गया है। एडीएम सुशील कुमार सिंह ने बताया कि सुबह आठ बजे सभी कार्यालयों/संस्थानों पर ध्वजारोहण, गांधीजी के चित्र पर माल्यार्पण के बाद रामधुन व उनके प्रिय भजनों की प्रस्तुति के साथ ही उनके कृतित्व व व्यक्तित्व पर प्रकाश डाला जाएगा।
एडीएम ने बताया कि सुबह दस बजे सभी शिक्षण संस्थानों पर ध्वजारोहण, उनके चित्र पर माल्यार्पण, रामधुन व उनके प्रिय भजनों की प्रस्तुति के साथ ही गांधी व शास्त्री के जीवन पर व्याख्यान तथा वादविवाद व चित्रकला प्रतियोगिता आयोजित होगी। नगरीय क्षेत्रों के साथ ही ग्राम पंचायत स्तर पर साफ-सफाई अभियान के अलावा गोष्ठी आयोजित होगी।
विज्ञापन

बताया कि संयुक्त जिला अस्पताल के साथ ही सभी सीएचसी पर भर्ती मरीजों को फल वितरण कार्यक्रम आयोजित करने को कहा गया है। एडीएम ने सभी कार्यक्रमों में कोरोना संक्रमण से बचाव प्रोटोकॉल का पालन करने का निर्देश देते हुए कार्यक्रम आयोजित करने तथा इसमें लापरवाही पर कार्रवाई की चेतावनी दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें