फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज से शुरू होगी यूपी बोर्ड परीक्षा

विज्ञापन
01 : गौरीगंज : जीजीआईसी में सिटिंग प्लान तैयार करतीं शिक्षिकाएं। -संवाद - फोटो : AMETHI
विज्ञापन
गौरीगंज (अमेठी)। जिले में यूपी बोर्ड परीक्षा परिणाम से असंतुष्ट 557 परीक्षार्थियों की तैयारियां शुक्रवार को पूरी कर ली गईं। परीक्षा के लिए निर्धारित चार केंद्रों पर मजिस्ट्रेट व सीसीटीवी कैमरे की निगरानी में परीक्षा होगी।
विज्ञापन

हाईस्कूल व इंटरमीडिएट अंक सुधार परीक्षा के एक दिन पहले कड़े तेवर दिखाते हुए डीआईओएस ने कहा है कि परीक्षा के दौरान जिस भी केंद्र पर परीक्षार्थी नकल करते मिलेंगे उन सेंटरों को डिबार घोषित किया जाएगा।
हाईस्कूल/इंटरमीडिएट की यूपी बोर्ड अंक परीक्षा शनिवार से प्रारंभ हो रही है। परीक्षा से एक दिन पूर्व शुक्रवार को जिला विद्यालय निरीक्षक जयकरन लाल वर्मा ने कड़े तेवर दिखाते हुए चारों केंद्र व्यवस्थापकों को एक आदेश जारी किया है।
विज्ञापन

जारी आदेश में कहा गया है कि जिस भी परीक्षा केंद्र पर नकल होती मिलेगी उन सेंटरों को डिबार करने की संस्तुति तत्काल विभाग को भेज दी जाएगी।
इसके अलावा परीक्षा केंद्र वाले कॉलेज प्रशासन को सिटिंग प्लान के साथ ही सीसीटीवी कैमरा, वॉइस रिकॉर्डर प्रसाधन, पानी सप्लाई व प्रकाश समेत अन्य व्यवस्था दुरुस्त नहीं मिलने पर भी कड़ी विभागीय कार्रवाई की चेतावनी दी गई है। डीआईओएस की ओर से जारी आदेश से परीक्षा केंद्र बनाए गए कॉलेज संचालकों में हड़कंप मचा है।
चारों केंद्रों पर तैनात हुए पर्यवेक्षक
हाईस्कूल व इंटरमीडिएट अंक सुधार बोर्ड परीक्षा की शुचिता बनाए रखने के लिए शासन के निर्देश पर डीआईओएस जयकरन लाल वर्मा ने जीजीआईसी गौरीगंज, अमेठी व मुसाफिरखाना के साथ जीआईसी राजा फत्तेपुर परीक्षा केंद्र पर पर्यवेक्षक तैनात किए गए हैं। डीआईओएस ने सभी नामित पर्यवेक्षक को स्कूल में योगदान देते हुए बोर्ड के निर्देशानुसार परीक्षा संपन्न कराने का आदेश दिया है।
चार जोन में बंटा जिला
परीक्षा की शुचिता बनी रह सके इसके लिए पूरे जिले को चार जोन में विभाजित किया गया है। सभी तहसीलों के एसडीएम अपने जोन के प्रभारी होंगे तो अलग-अलग विभागों के अधिकारियों को सेक्टर प्रभारी के रूप में तैनात किया गया है। चार अफसरों को अतिरिक्त मजिस्ट्रेट के रूप में नामित किया गया है।
कंट्रोल रूम गठित
डीआईओएस ने बताया कि परीक्षा की शुचिता बनाए रखने व सूचनाओं का आदान-प्रदान करने के लिए कंट्रोल रूम बनाया गया है। कंट्रोल रूम में रजत श्रीवास्तव, सुरेंद्र प्रताप व महताब अली की ड्यूटी लगाई गई है। इन कर्मियों को परीक्षा की सतत निगरानी करने तथा कंट्रोल रूम के नंबर 9415347354 पर प्राप्त सूचनाओं के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
557 परीक्षार्थी होंगे शामिल
अंक सुधार परीक्षा में अमेठी तहसील के 39 बालक व 12 बालिका ने हाईस्कूल तो 48 बालक व 54 बालिकाएं तथा गौरीगंज तहसील में 17 बालक व 15 बालिका हाईस्कूल और 74 बालक व 49 बालिका इंटरमीडिएट की अंक सुधार परीक्षा में शामिल होंगी। इसी तरह तिलोई में हाईस्कूल में 15 बालक व सात बालिका तो इंटर में 65 बालक व 15 बालिक तथा मुसाफिरखाना में हाईस्कूल में 24 बालक व 20 बालिका तो इंटर में 68 बालक व 35 बालिका शामिल होंगी।
पहले दिन होगी हिंदी विषय की परीक्षा
प्रभारी राकेश कश्यप ने बताया कि 18 सितंबर से छह अक्टूबर तक होनी वाली परीक्षा का रोस्टर सचिव की ओर से जारी किया गया है। जारी रोस्टर के अनुसार सुबह 8:00 से 10:15 बजे तक हाईस्कूल की तो अपराह्न दो बजे से 4:15 बजे तक इंटर की परीक्षा होगी। परीक्षा के पहले दिन हाईस्कूल व इंटर के हिंदी विषय की परीक्षा आयोजित होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें