फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोमती नदी में नहाने गए दो युवक डूबे

विज्ञापन
विज्ञापन
मुसाफिरखाना (अमेठी)। मुसाफिरखाना थाना क्षेत्र के दादरा गांव निवासी अजय कुमार (18) व अमरजीत (21) सोमवार को गोमती तट पर स्थित दंडेश्वरधाम दर्शन के लिए गए थे। दर्शन पूजन से पहले दोनों युवक स्नान करने के लिए गोमती नदी में उतर गए।
विज्ञापन

नहाते समय अचानक दोनों डूबने लगे। युवकों को डूबता देख मौके पर मौजूद मछवारों व ग्रामीण नदी में कूद कर बचाव कार्य में जुट गए। काफी देर बाद लोगों ने अमर जीत को सकुशल निकाल लिया।
अमरजीत को बचाने के बाद ग्रामीण व मछुवारे नाव की मदद से नदी में अजय की तलाश में जुटे रहे लेकिन सफलता नहीं मिली। उधर सूचना पर पहुंची पुलिस गोताखोरों की मदद से नदी में जाल बिछाकर अजय की तलाश करने में जुटे हैं। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें