फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उपचार के बाद न्यायालय भेजे गए तीनों बदमाश

विज्ञापन
विज्ञापन
मुसाफिरखाना (अमेठी)। क्षेत्र के भीखीपुर गांव में शनिवार सुबह बाइक सवार तीन बदमाशों ने बैंक के ग्राहक सेवा केंद्र संचालक मृत्युंजय मिश्र को गोली मारकर 54 हजार रुपये लूट लिए थे।
विज्ञापन

लूट के बाद भाग रहे तीनों बदमाशों को ग्रामीणों ने दौड़ाकर पकड़ लिया और उनकी पिटाई कर पुलिस के हवाले कर दिया था।
घटना में मृत्युंजय मिश्र व तीनों बदमाश घायल हो गए थे। मौके पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया।
कोतवाल परशुराम ओझा ने बताया कि पूछताछ के दौरान बदमाशों ने बल्दीराय, कुड़वार, धनपतगंज समेत कई थाना क्षेत्रों में इससे पहले लूट की घटना को अंजाम देने की बात स्वीकार की है।
बताया कि संग्रामपुर क्षेत्र में पिछले दिनों एक महिला से सोने के चेन की लूटने को स्वीकार करते हुए उसे बरामद भी कराया। कहा कि आरोपियों के पास मौजूद बाइक भी चोरी की निकली। अस्पताल से डिस्चार्ज होने के बाद रविवार को तीनों आरोपियों का चालान न्यायालय जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें